फ्लॉप होने के बाद घातक फॉर्म में लौटे संजू सैमसन, तूफानी बल्लेबाजी से गेंद का खोल दिया धागा, देखें वीडियो

Sanju Samson: लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन ने दलीप ट्रॉफी राउंड 2 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। इस दौरान विस्फोटक बल्लेबाज ने खूब चौके और छक्के लगाए।

Sanju Samson
विज्ञापन

Sanju Samson: दलीप ट्रॉफी का राउंड 2 मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर है। तीसरे दिन जहां पर इंडिया A की ओर से प्रदर्शन करते हुए प्रथम सिंह और तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली तो वहीं चौथे दिन भी इस मैच में इंडिया D की ओर से हिस्सा लेते हुए संजू सैमसन की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद संजू ने आते ही मैच में समा बांध दिया। विरोधी टीम के खिलाफ संजू ने धुआंधार प्रदर्शन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

संजू सैमसन की तूफानी पारी

मैच की दूसरी पारी में संजू ने आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने पांचवी ही गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। इसके बाद संजू लगातार विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी शॉट खेलते रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू एक के बाद एक बड़ा शॉट खेलकर विरोधी टीम पर दबाव बना रहे हैं। खबर लिखे जाने तक संजू 44 गेंद में 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक वह 3 चौके के अलावा 3 छक्के जड़ चुके हैं। इंडिया D को संजू से बड़ी पारी की उम्मीद है। पहली पारी में उन्होंने निराश किया था। उन्होंने 6 गेंद में 5 रन बनाए थे और एक बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हुए थे।

विज्ञापन

साबित करने का बड़ा मौका

आईपीएल 2024 के बाद संजू को टी-20 विश्व कप 2024 में भी हिस्सा बनाया गया था। लेकिन इस टूर्नामेंट में उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। इसके बाद हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टी-20 सीरीज में संजू ने निराश किया था। वह अपने 2 मैच में खाता तक नहीं खोल सके थे। ऐसे में दलीप ट्रॉफी में उनके पास अपनी फॉर्म को साबित करने का बड़ा मौका है। पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद संजू जरूर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ