सरफराज ने लाइव मैच में कर दी बड़ी गलती, बीच मैदान पर अंपायर ने हिटमैन को लगाई फटकार, समझें पूरा मामला

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे मैच के दौरान अंपायर ने सरफराज खान को कड़ी चेतावनी दी।

IND vs NZ (7)
विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सरफराज खान को अंपायर ने कड़ी चेतावनी दी है। ये मामला 31वें ओवर की समाप्ति के बाद का है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

सरफराज खान कर रहे थे परेशान!

दरअसल सरफराज खान लेग सिली पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान वह बल्लेबाजी कर रहे डेरिल मिचेल को लगातार अपनी बातों से परेशान कर रहे थे। मिचेल ने इसकी शिकायत अंपायर इलिंगवर्थ से की। इसके बाद इलिंगवर्थ ने 31 ओवर की समाप्ति के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बुलाया और सरफराज के बारे में शिकायत की। इसके बाद हिटमैन अपने जूनियर खिलाड़ी सरफराज खान को समझाते हुए नजर आए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस मामले से जुड़ी हुई कई तस्वीरें भी वायरल हो गई।

विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

तीसरे मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे पहले विकेट के लिए 15 रनों की पार्टनरशिप कर सके। लैथम ने 28 और कॉन्वे ने 4 रन बनाए। तीसरे नंबर पर विल यंग ने शानदार अर्धशतक जमाया। लेकिन रवींद्र जडेजा ने उन्हें 71 रनों पर चलता कर दिया। वहीं रचिन रवींद्र भी खासा प्रभावित नहीं कर सके और 5 रन पर पवेलियन लौट गए। डेरिल मिचेल खबर लिखे जाने तक 90 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड 53 ओवर में 187/6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।

रवींद्र जडेजा का शानदार कमबैक

इससे पहले खेले गए दो टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर सके थे। लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। जडेजा अब तक 16 ओवर में 51 रन खर्च कर 3 अहम विकेट चटका चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ