T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप में अभी लगभग 6 महीने बचे हैं। सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया भी अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है। टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में कौन ओपन करेगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इसपर खुलकर चर्चा की है।
मिचेल मार्श ने बताया कौन करेगा ओपन?
डेविड वॉर्नर ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनकी जगह पर कई खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाज की भूमिका दी गई। लेकिन कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया। मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल सके हैं। लेकिन कोई भी वॉर्नर, जितना प्रभावित नहीं कर सका।
अब ऑस्ट्रेलियाई टी-20 कप्तान मिचेल मार्श ने आगामी विश्व कप को लेकर कहा है कि ट्रेविस हेड ही टीम के लिए ओपन करेंगे। जाहिर है, हमने साथ में काफी खेला है, हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता है तो शुरुआत वहीं से करेंगे।
टिम डेविड पर भी की बात
मिचेल मार्श ने टिम डेविड को लेकर भी बात की है। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों में शतक बनाया था। मार्श ने डेविड पर कहा कि हमने इस बारे में बात की है। हमने वेस्टइंडीज में देखा कि वह नियमित रूप से पहले ही बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। वह इसी के लिए बना है। वह जितनी ज्यादा गेंदों का सामना करेगा, उम्मीद है उतने ही ज्यादा मैच वह हमें जिताएगा।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 10 अगस्त से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है। इसमें कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा
संबंधित खबरें
क्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
22 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
1 hr agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
9 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
9 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
9 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
10 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
10 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
11 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines