Tilak Varma IND vs SA: सेंचुरियन के मैदान पर 22 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं। मेजबान टीम का हर गेंदबाज टीम इंडिया के इस बैटर के आगे पानी मांगता हुआ नजर आया। तिलक वर्मा ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि हर कोई उनकी बल्लेबाजी का दीवाना हो गया। पैरों के पास से लेग साइड में फ्लिक, स्लॉग स्वीप और सामने की तरफ बेमिसाल शॉट्स। तिलक की बैटिंग में वो बात नजर आई, जो कई सालों पहले युवराज सिंह में दिखाई देती थी। तिलक ने अपनी शतकीय पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाला है।
टीम इंडिया का नया युवराज
संजू सैमसन के जीरो पर पवेलियन लौटने के बाद तिलक वर्मा को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिला। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने हाथ आए मौके को दोनों हाथों से लपका। भारतीय युवा बल्लेबाज शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिया और उन्होंने खुलकर अपने शॉट्स लगाए। तिलक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरी होने के बाद तिलक ने अपना विकराल रूप धारण किया और मेजबान टीम के बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ कर डाला।
22 की उम्र में ठोका शतक
तिलक ने अगली 18 गेंदों पर पचास रन ठोकते हुए टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक महज 51 गेंदों पर पूरा कर दिया। 191 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तिलक ने 56 गेंदों में 107 रन की नाबाद पारी खेली। शतकीय पारी के दौरान तिलक ने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जमाए। तिलक भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सेंचुरी जमाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने 22 साल 5 दिन की उम्र में शतक ठोका है। तिलक से आगे इस लिस्ट में सिर्फ यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 21 साल 279 दिन की उम्र में नेपाल के खिलाफ शतक जमाया था। इसके साथ ही तिलक विदेशी सरजमीं पर भारत की ओर से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सेंचुरी जमाने वाले सबसे युवा बैटर भी बन गए हैं। तिलक की धांसू पारी के दम पर भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी-20 में 11 रन से हराया।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
33 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
1 hr agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
10 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
11 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
11 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
12 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
12 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
14 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines