हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोबाइल रिचार्ज से भी सस्ती कीमत पर मिल रहा है विश्व कप का टिकट, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Women’s World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 की टिकटों की ब्रिकी शुरू हो गई हैं। मेगा इवेंट की टिकट मोबाइल रिचार्ज से सस्ते दामों पर मिल रही है।

विज्ञापन

Women’s World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। 4 सितंबर से महिला विश्व कप 2025 के टिकट गुरुवार उपलब्ध हो गए हैं। टिकटों को चार दिवसीय प्री-सेल विंडो में रिकॉर्ड कम कीमत पर जारी कर दिए गए हैं। टिकट, मोबाईल रिचार्ज से भी सस्ते दाम में मिल रहे हैं। आमतौर पर एक महीने के मोबाइल रिचार्ज के लिए आपको 249 रुपये खर्च करने होते हैं। लेकिन महिला विश्व कप के मैचों का स्टेडियस से मजा लेने के लिए आपको इससे कम पैसे खर्च करने होंगे।

इतिहास का सबसे किफायती आईसीसी इवेंट

टिकटों को चार दिवसीय प्री-सेल विंडो में काफी सस्ती कीमत में बेचा जा रहा है। महिला विश्व कप की टिकट केवल 1.14 अमेरिकी डॉलर में मिल रही है, जो भारतीय रुपये को अनुसार केवल 100 रुपये है। इस तरह ये इतिहास का सबसे किफायती आईसीसी टूर्नामेंट बन गया है। इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट की टिकट इतने सस्ते दामों में नहीं बिकी है। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होने वाले पहले मैच से एक महीने से भी कम समय पहले टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।

8 टीमें ले रही हैं भाग

महिला वनडे विश्व कप का ये 13वां संस्करण है। कुल 8 देश इस बार भाग ले रहे हैं। इनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। आईसीसी ने हाल ही में महिला विश्व कप की इनामी राशि में बढ़ोतरी की है। चैंपियन टीम को कुल 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

विज्ञापन

महिला विश्व कप 2025 लीग स्टेज का शेड्यूल

दिनांकदिनटीमेंसमयस्थान
30 सितम्बरमंगलवारभारत बनाम श्रीलंकादोपहर 3:00 बजेअसम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी
1 अक्टूबरबुधवारऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंडदोपहर 3:00 बजेहोलकर स्टेडियम, इंदौर
2 अक्टूबरगुरुवारबांग्लादेश बनाम पाकिस्तानदोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
3 अक्टूबरशुक्रवारइंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकादोपहर 3:00 बजेअसम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी
4 अक्टूबरशनिवारऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकादोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
5 अक्टूबररविवारभारत बनाम पाकिस्तानदोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
6 अक्टूबरसोमवारन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकादोपहर 3:00 बजेहोलकर स्टेडियम, इंदौर
7 अक्टूबरमंगलवारइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेअसम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी
8 अक्टूबरबुधवारऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानदोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
9 अक्टूबरगुरुवारभारत बनाम दक्षिण अफ्रीकादोपहर 3:00 बजेएसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम
10 अक्टूबरशुक्रवारन्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेएसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम
11 अक्टूबरशनिवारइंग्लैंड बनाम श्रीलंकादोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
12 अक्टूबररविवारभारत बनाम ऑस्ट्रेलियादोपहर 3:00 बजेएसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम
13 अक्टूबरसोमवारदक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेएसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम
14 अक्टूबरमंगलवारन्यूजीलैंड बनाम श्रीलंकादोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
15 अक्टूबरबुधवारइंग्लैंड बनाम पाकिस्तानदोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
16 अक्टूबरगुरुवारऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेएसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम
17 अक्टूबरशुक्रवारदक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंकादोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
18 अक्टूबरशनिवारन्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तानदोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
19 अक्टूबररविवारभारत बनाम इंग्लैंडदोपहर 3:00 बजेहोलकर स्टेडियम, इंदौर
20 अक्टूबरसोमवारश्रीलंका बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेडीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
21 अक्टूबरमंगलवारदक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तानदोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
22 अक्टूबरबुधवारऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडदोपहर 3:00 बजेहोलकर स्टेडियम, इंदौर
23 अक्टूबरगुरुवारभारत बनाम न्यूजीलैंडदोपहर 3:00 बजेडीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
24 अक्टूबरशुक्रवारपाकिस्तान बनाम श्रीलंकादोपहर 3:00 बजेआर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो
25 अक्टूबरशनिवारऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकादोपहर 3:00 बजेहोलकर स्टेडियम, इंदौर
26 अक्टूबररविवारइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडसुबह 11:00 बजेअसम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी
26 अक्टूबररविवारभारत बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेडीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola