RCB IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 17 सीजन हो चुके हैं, लेकिन आरसीबी की झोली में आजतक एक ट्रॉफी नहीं आ सकी है। टीम ने तीन बार फाइनल तक का सफर भी तय किया है, पर हर बार ख्वाब अधूरा ही रह गया है। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन्स एक बार फिर टीम से ट्रॉफी के इस सूखे को खत्म करने की उम्मीद करेंगे। आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में इस बार सूझबूझ के साथ प्लेयर्स को चुना है। नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी के पास तीन ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो आईपीएल 2025 में टीम की तकदीर को पलटने का दमखम रखते हैं।
1. फिल सॉल्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 में चैंपियन बनाने में फिल सॉल्ट ने अहम योगदान दिया था। सॉल्ट ने केकेआर को वो शुरुआत दी थी, जिसके दम पर टीम स्कोर बोर्ड पर बड़े टोटल खड़े करने और चेज करने में सफल रही थी। सॉल्ट के बल्ले से पिछले सीजन खेले 12 मैचों में 182 के स्ट्राइक रेट से 435 रन निकले थे। अब अगर इंग्लिश ओपनर का बल्ला आरसीबी के लिए भी इसी तरह से चला तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रोकना आसान नहीं होगा।
2. भुवनेश्वर कुमार
आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार के अनुभव पर बड़ा दांव खेला है। भुवी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा है। भुवनेश्वर के पास शुरुआत ओवरों के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी किफायती गेंदबाजी करने का हुनर मौजूद है। टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज साल 2017 में चैंपियन बनी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। भुवनेश्वर आरसीबी की गेंदबाजी को वो धार दे सकते हैं, जिसकी आरसीबी को पिछले कई साल से दरकार थी।
3. टिम डेविड
आरसीबी के पास हर साल टॉप और मिडिल ऑर्डर में तो धांसू बल्लेबाजों की फौज मौजूद रहती है, लेकिन फिनिशर की कमी साफतौर पर टीम को खलती रही है। दिनेश कार्तिक ने पिछले दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में टिम डेविड आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ा ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। डेविड अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चंद ओवरों में मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं और वह अपने हुनर का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए कई बार कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
22 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
43 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines