The Hundred 2025: इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड 2025 लीग खेली जा रही है। सीजन के बीच लंदन स्पिरिट टीम को नया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मिला है। लंदन स्पिरिट के नए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ भी खास कनेक्शन है। इसके अलावा ये शख्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ भी काम कर चुका है। आखिर कौन बना है द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट का नया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट चलिए हम आपको बताते हैं।
मो बोबाट बने लंदन स्पिरिट के नए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट
द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट टीम ने मो बोबाट को नया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट चुना है। आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में भी मो बोबाट डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा मो बोबाट इंग्लैंड टीम के परफॉरमेंस डायरेक्टर भी रह चुके हैं। लंदन स्पिरिट का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनने के बाद मो बोबाट ने कहा “ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे लंदन स्पिरिट के साथ जुड़ने का मौका मिला है। इस टीम के क्रिकेट भविष्य को आकार देने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं। इसके अलावा मैं टीम के लिए मैदान के अंदर और बाहर कुछ खास तैयार करने के बारे में भी सोच रहा हूं।”
इस सीजन ऐसा रहा लंदन स्पिरिट का प्रदर्शन
द हंड्रेड 2025 में अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में 1 मैच में जीत मिली है। फिलहाल 4 अंक के साथ लंदन स्पिरिट की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर बनी हुई है।
इस बार टीम की कमान केन विलियमसन के हाथों में हैं। बीते दिन लंदन स्पिरिट को अपने इस सीजन के तीसरे मैच में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के हाथों 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup में शतक और शून्य पर आउट होने वाला इकलौता खिलाड़ी कौन? इस बार नहीं टीम का हिस्सा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines