हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

30 दिन, 10 T20I और जबरदस्त टक्कर! इन 3 टीमों से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल

Team India Schedule: आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है. भारतीय टीम 30 दिनों में 3 टीमों के खिलाफ कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन
Team India

Team India Schedule: क्रिकेट फैंस पर इन दिनों आईपीएल 2026 का खुमार छाया हुआ है और हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है. वहीं, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि IPL के खत्म होने के बाद भी क्रिकेट का रोमांच कम नहीं होने वाला है. दरअसल, आईपीएल के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है. भारतीय टीम सिर्फ 30 दिनों में 3 टीमों से भिड़ेगी और कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. आइए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के शेड्यूल पर.

30 दिन में 10 टी20I मैच खेलेगी टीम इंडिया

आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया 26 जून से 26 जुलाई के बीच यानी 30 दिनों में कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इस दौरान भारतीय टीम आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. सबसे पहले टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद इंग्लैंड दौरा होगा, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. आखिर में टीम जिम्बाब्वे जाकर 3 मैचों की T20 सीरीज खेलेगी. इन तीनों सीरीज के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- ICC Rankings में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाई बड़ी छलांग, भारतीय बल्लेबाजों का भी दिखा दम

भारत बनाम आयरलैंड सीरीज

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की T20 सीरीज 26 जून से शुरू होगी, जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा.

विज्ञापन
  • 26 जून (शुक्रवार) – भारत vs आयरलैंड, पहला T20 (बेलफास्ट)
  • 28 जून (रविवार) – भारत vs आयरलैंड, दूसरा T20 (बेलफास्ट)

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी और 11 जुलाई तक चलेगी.

  • 1 जुलाई (बुधवार) – पहला T20 (डरहम)
  • 4 जुलाई (शनिवार) – दूसरा T20 (मैनचेस्टर)
  • 7 जुलाई (मंगलवार) – तीसरा T20 (नॉटिंघम)
  • 9 जुलाई (गुरुवार) – चौथा T20 (ब्रिस्टल)
  • 11 जुलाई (शनिवार) – पांचवां T20 (साउथेम्प्टन)

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें आखिरी दो मुकाबले लगातार खेले जाएंगे.

विज्ञापन
  • 23 जुलाई (गुरुवार) – पहला T20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • 25 जुलाई (शनिवार) – दूसरा T20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • 26 जुलाई (रविवार) – तीसरा T20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)

ये भी पढ़ें- IPL 2026: कब और कहां फ्री में देखें KKR vs SRH का मुकाबला? दोनों टीमों पर है वापसी करने का दबाव 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola