IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह IN, कुलदीप यादव OUT, पहले टी-20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

 India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे. पहले मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव होने वाला है. कुलदीप यादव का पत्ता साफ हो सकता है.

cricket News (93)
विज्ञापन

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव होने वाला है. पहले मैच में कुलदीप यादव का पत्ता कट सकता है, जबकि जसप्रीत बुमराह को मौका मिलने वाला है. आइए जानते हैं इस मैच की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर.

सलामी जोड़ी पर एक नजर

पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है. ये दोनों बल्लेबाज भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. दोनों बल्लेबाज ने एशिया कप 2025 में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी. अभिषेक ने एशिया कप में धमाल मचाया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर पर एक नजर

मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं. वहीं नंबर 4 पर तिलक वर्मा और शिवम दुबे बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और संजू सैमसन का बल्ला चल सकता है. इसके अलावा अक्षर पटेल भी फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं.

गेंदबाजी विभाग में हो सकता है बड़ा बदलाव

गेंदबाजी विभाग में बड़ा बदलाव हो सकता है. स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर किए जाने की संभावना है. उनकी जगह पर अक्षर पटेल को मौका मिलने की संभावना है, क्योंकि वह बल्लेबाजी में भी अहम रोल अदा कर सकते हैं. इसके अलावा मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को भी मौका मिलने की उम्मीद है. तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को अंतिम एकादश में मौका मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

पहले टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ