हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: चौथे टी-20 में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जुरेल के अलावा इस खिलाड़ी पर लटकी तलवार

IND vs ENG: चौथे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। दो खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। तीसरे मैच में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 26 रनों से मात खानी पड़ी थी। अब तक खेले गए तीन मैच में भारत ने 2 मुकाबले में बाजी मारी है, जबकि एक मैच इंग्लैंड ने जीता है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। माना जा रहा है कि चौथे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन बदल सकती है।

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में संजू सैमसन के अलावा अभिषेक शर्मा को मौका दिया जा सकता है। हालांकि आखिरी दो मैच में दोनों बल्लेबाजों का जलवा देखने को नहीं मिला। लेकिन भारतीय टीम के पास सैमसन और अभिषेक के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम अभिषेक और संजू को बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दे सकती है।

मध्यक्रम में हो सकता है बड़ा बदलाव

नंबर 3 पर तिलक वर्मा और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। तिलक अब तक सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं, जबकि सूर्या का बल्ला नहीं चला है। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या के अलावा, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल मोर्चा संभाल सकते हैं। ध्रुव जुरेल का पत्ता साफ हो सकता है। क्योंकि इस बल्लेबाज ने खेले गए 2 मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने आखिरी 2 मैच में 2 और 4 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौका

स्पिन गेंदबाज के रूप में वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। इसके अलावा रवि बिश्नोई का पत्ता साफ हो सकता है। तीसरे मैच में बिश्नोई खासा महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन खर्च किए थे। वहीं बिश्नोई की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है, जिन्हें तीसरे मैच में आराम दिया गया था। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी मोर्चा संभाल सकते हैं।

चौथे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को लगा बड़ा झटका

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola