---विज्ञापन---

खेल

T20 WC 2026: जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज को हराकर भी सेमीफाइनल से पहले बाहर हो सकती है टीम इंडिया, जानें पूरा समीकरण

Team India semi final scenario: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप 2206 के सुपर 8 में मुकाबला खेला गया था. साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, जिसके बाद टीम इंडिया की राह सेमीफाइनल के लिए मुश्किल हो गई है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 23, 2026 11:15

Team India Semi Final Scenario: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है. 22 फरवरी को सुपर 8 में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों के बड़े मार्जिन से हराया. ऐसे में अब सेमीफाइनल में पहुंचने की राह टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो गई है. भारत को आगामी मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से खेलना है. अगर टीम इंडिया ये 2 मुकाबता जीत जाती है तब भी उसे सेमीफाइल की रेस से बाहर होना पड़ सकता है. आइए जानते हैं पूरा गणित.

भारत के लिए मुश्किल हुई राह

दरअसल, सुपर 8 के ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे है. साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर अपनी राह मजबूत कर ली है. भारत को सुपर 8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. ऐसे में अगर भारतीय टीम दोनों मुकाबला जीत भी जाती है तो उसे सेमीफाइनल का टिकट आसानी के साथ नहीं मिलेगा.

---विज्ञापन---

क्योंकि अगर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को हरा दिया तो ऐसी परिस्थिति में भारत-साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के पास 4-4 अंक हो जाएंगे, लेकिन मामला फिर नेट रन रेट का फंसेगा, क्योंकि भारत साउथ अफ्रीका से पहले ही 76 रनों से हार गया है और उसका रन रेट पहले से ही खराब है. ऐसे में भारत को 2 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना पड़ सकता है. ऐसी परिस्थिति होने पर जिस टीम का नेट रन रेट अच्छा होगा वही टीम सेमीफाइनल में एंट्री मारेगी. फिलहाल टीम इंडिया अंक तालिका में 0 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम का रन रेट भी -3.800 है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक

---विज्ञापन---

अब करना होगा ये काम

अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े मार्जिन से हराना होगा. तभी टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है. हालांकि अब एक हार टीम इंडिया को सेमीफाइनल से बाहर कर देगी. सुपर 8 में भारत को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेलना है. वहीं, 1 मार्च को भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा. दोनों ही मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा! वॉशिंगटन सुंदर पर भड़के डेविड मिलर, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

First published on: Feb 23, 2026 11:15 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.