Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का सनसनीखेज बयान सामने आया है। गंभीर ने उनकी लीडरशिप पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया है। गंभीर का कहना है कि उन्हें राजनीति करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और वह यहां एक निडर टीम तैयार करने आए हैं। गंभीर ने कमेंटेटर्स पर भी निशाना साधा। भारतीय टीम के कोच ने कहा कि इंडियन क्रिकेट किसी की जागीर नहीं है। गौतम ने कहा कि कुछ लोग कमेंट्री में पिछले 25 साल से बैठे हुए हैं और उन लोगों ने गौतम के हर फैसले पर सवाल उठाए।
गंभीर ने किस पर साधा निशाना?
गौतम गंभीर ने एबीपी के शो पर बातचीत करते हुए आलोचकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “जब मैंने इस जॉब को स्वीकार किया था, तो मुझे पता था कि अप और डाउन आएंगे। मेरा काम अपने देश को गर्व महसूस कराना है। मैं यहां एसी वाले कमेंट्री बॉक्स में बैठे कुछ लोगों को खुश करने के लिए नहीं हूं। कुछ लोग कमेंट्री बॉक्स में पिछले 25 साल से बैठे हुए हैं और भारतीय क्रिकेट को अपनी जागीर समझते हैं। हालांकि, ऐसा है नहीं। हिन्दुस्तान की क्रिकेट 140 करोड़ भारतीयों की पहचान है और वो वैसी ही रहेगी।”
‘मेरी प्राइज मनी पर उठाए सवाल’
गंभीर ने आगे कहा, “उन्होंने मेरी कोचिंग से लेकर, रिकॉर्ड्स और यहां तक कि चैंपियंस ट्रॉफी में मिली प्राइज मनी तक पर सवाल उठा दिए। मुझे इस देश को बताने की जरूरत नहीं है कि मैंने पैसा कहां छोड़ा है और कहां लगाता है। हालांकि, इस देश को यह पता होना चाहिए कि यह लोग एनआरआई बनकर भारत से पैसा कमाते हैं, लेकिन टैक्स बचाने के लिए एनआरआई बन जाते हैं। मैं हिन्दुस्तानी हूं और आखिरी दम तक हिन्दुस्तानी रहूंगा। टैक्स बचाने के लिए एनआरआई नहीं बनूंगा। मैं किसी कोजी क्लब या लॉबी का कोच नहीं हूं। मेरा काम इन सबको जवाब देना नहीं है।”
संबंधित खबरें
मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
19 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
41 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines