India vs New Zealand: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज में भाग ले रही है। सीरीज का पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। टेस्ट में टीम इंडिया ने इस मैच में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बना लिए। भारतीय टीम ने 34 साल बाद तेज स्ट्राइक रेट से रन कूटने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। भारत ने इससे पहले सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ टेस्ट में बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही साल 1990 में की थी।
टीम इंडिया ने कायम किया महारिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर के इतिहास में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। इस मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 99.3 ओवर में 4.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 462 रन बना लिए और अपना सर्वाधिक स्ट्राइक रेट के साथ स्कोर खड़ा किया। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 4.61 स्ट्राइक रेट के साथ 104.3 ओवर में 482 रन बनाए थे। वहीं साल 2013 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.58 के साथ 108 ओवर में 495 रन बनाए थे। इसके अलावा साल 2018 में भारतीय टीम ने 4.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज
आखिरी दिन आ सकता है मैच का नतीजा
बेंगलुरु में खेले जा रहे मुकाबले में पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 46 रनों पर सिमट गई। ये भारतीय टीम का स्कोर घरेलू सरजमीं पर सबसे छोटा भी बन गया। वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारत ने 462 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने दमदार शतक बनाया। उन्होंने 195 गेंदों में 150 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 105 गेंदों में 99 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी दिन 107 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड के पास 10 विकेट शेष भी है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
4 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
5 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
6 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
6 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
7 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
9 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines