Shubman Gill Century: टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी खोई हुई फॉर्म को तलाश लिया है। रणजी के रण में गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है। मुश्किल हालातों में शुभमन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जोरदार शतक ठोका। गिल की यह सेंचुरी उस समय आई, जब पंजाब की टीम 84 के स्कोर पर 6 विकेट खोकर पूरी तरह से बैकफुट पर थी। गिल अब तक अपनी इस पारी में 14 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमा चुके हैं।
गिल ने ठोका शतक
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौट चुके हैं। कर्नाटक के खिलाफ पंजाब की ओर से खेलते हुए गिल ने जोरदार शतक जड़ डाला है। गिल के बल्ले से यह सेंचुरी मुश्किल हालातों में निकली है। पंजाब की टीम दूसरी पारी में एक समय पर 84 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। हालांकि, गिल एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 119 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी जमाने के बाद गिल ने अपने तेवर दिखाए और अगली 40 गेंदों पर 50 रन जोड़ते हुए जोरदार शतक ठोका।
पंजाब के लिए लड़ रहे अकेले लड़ाई
शुभमन गिल पंजाब की ओर से अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं। गिल ने सातवें विकेट के लिए मंयक मारकंडे के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। मयंक के पवेलियन लौटने के बाद गिल सुखदीप बाजवा संग मिलकर आठवें विकेट के लिए 37 रन जोड़ चुके हैं। हालांकि, गिल की सेंचुरी के बावजूद पंजाब का हार को टाल पाना काफी मुश्किल दिख रहा है। पहली इनिंग में पंजाब की पूरी टीम महज 55 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में कर्नाटक ने 475 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 420 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।
टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर
शुभमन गिल का फॉर्म में लौटना भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर है। गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और पिछले कुछ समय से वह रनों के लिए तरस रहे थे। गिल अब अपनी इस फॉर्म को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में गिल के ऊपर बतौर ओपनर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
32 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
52 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 50 के पार
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines