India vs Afghanistan ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की नजर ODI सीरीज भी अपने नाम करने होगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहली ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था. लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. सिर्फ हार्दिक ही नहीं, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. आइए जानते हैं ये तीनों स्टार खिलाड़ी आखिर क्यों अफगानिस्तान वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं.
हार्दिक पांड्या चोट के कारण सीरीज से हुए बाहर!
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक को क्वाड्रिसेप की चोट है जिसे ठीक होने में तीन हफ्ते का समय लग सकता है. ऐसे में वे अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता का विषय हो सकती है.
विराट कोहली भी सीरीज से बाहर
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे थे और IPL 2026 में भी उनका बल्ला जमकर बोला था. कोहली को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वे चोटिल हैं और वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. विराट की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है.
जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम
भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. टीम मैनेजमेंट आगामी बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना चाहती है. हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का अनुभव काफी कम हो जाएगा.
बता दें कि, अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ वर्षों में वनडे क्रिकेट में काफी मजबूत हुई है. उनकी स्पिन गेंदबाजी किसी भी टीम को परेशान करने की क्षमता रखती है. अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया अपने तीन बड़े मैच विनर्स के बिना कैसा प्रदर्शन करती है.
ये भी पढ़ें- IND W vs ENG W Live Streaming: इंग्लैंड की चुनौती को पार करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन
वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला वनडे | 13 जून (शनिवार) | धर्मशाला |
| दूसरा वनडे | 17 जून (बुधवार) | लखनऊ |
| तीसरा वनडे | 20 जून (शनिवार) | चेन्नई |
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी, कई नए चेहरों को मिला मौका
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
52 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines