Asian Games 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी, कई नए चेहरों को मिला मौका

Asian Games 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. साहिबजादा फरहान को पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अब्दुल समद उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे. PCB ने इस 15 सदस्यीय मेंस क्रिकेट टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया है.

Pakistan cricket team

Pakistan cricket team

Pakistan Squad for Asian Games 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय मेंस क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अनुभवी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अब्दुल समद को उपकप्तान बनाया गया है. जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में पाकिस्तान की टीम गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेगी.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होगा. मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. क्रिकेट मुकाबले आइची प्रीफेक्चर के कोरोगी एथलेटिक पार्क में आयोजित होंगे. क्रिकेट इवेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी, जबकि गोल्ड मेडल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

साहिबजादा फरहान संभालेंगे कप्तानी

एशियन गेम्स 2026 में साहिबजादा फरहान पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. 30 साल के फरहान पाकिस्तान के लिए अब तक 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 1305 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. घरेलू क्रिकेट और विभिन्न टी20 लीगों में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें एशियन गेम्स टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं, अब्दुल समद को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. समद अब तक पाकिस्तान के लिए 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं.

कई युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई उभरते खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है. पाकिस्तान की इस टीम में कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है. आकिफ जावेद, अली रजा, माज सादाकत और साद मसूद ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है. इन खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

PCB के मुताबिक, एशियन गेम्स टीम में चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी 15 जून से लाहौर में शुरू होने वाले NCA व्हाइट-बॉल कैंप का हिस्सा भी होंगे. यह कैंप खिलाड़ियों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के बीच 39 दिन तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सादाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सूफियान मोकीम और उस्मान खान (विकेटकीपर).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ