IND W vs ENG W Live Streaming: इंग्लैंड की चुनौती को पार करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

IND W vs ENG W Live Streaming: महिला टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है. अब टीम इंडिया का अगला वार्म अप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ होना है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया अपने हौसलों को बढ़ाना चाहेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.

India Women vs England Women, ICC Women's T20 World Cup 2026.jpg

IND W vs ENG W Live Streaming: 11 जून से महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है और टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतर रही महिला टीम इंडिया से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी. इससे पहले सभी टीमों के बीच वार्म अप मुकाबले खेले जा रहे हैं. आज भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म अप मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया ने अपना पहला वार्म अप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जिसमें टीम ने जीत दर्ज की थी तो वहीं इंग्लिश टीम हार के बाद इस मैच में उतरेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख पाएंगे. 

विज्ञापन

IND W vs ENG W वार्म अप मैच कब खेला जाएगा?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वार्म् अप मैच 10 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगी तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी. टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभालेंगी तो वहीं नेट साइवर ब्रंट के हाथों में इग्लैंड की कप्तानी होगी.

विज्ञापन

IND W vs ENG W वार्म अप मैच कहां खेला जाएगा?

इस बार महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है. वार्म अप मुकाबले भी वहीं खेले जा रहे हैं. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच का ये वार्म अप मैच सोफिया गार्डन कार्डिफ में खेला जाएगा.

IND W vs ENG W वार्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

आईसीसी महिला विश्व कप 2026 के सभी वार्म अप मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किए जा रहे हैं. इसी के तहत टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच का ये वार्म अप मैच भी स्टार स्पोर्ट्स चैनल स्ट्रीम होगा. अगर फैंस ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर जाना होगा. इसी के साथ ICC के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और ICC.tv पर भी इस मैच को लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन

IND W vs ENG W दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

इंडिया महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव 

इंग्लैंड महिला टीम: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल, इस्सी वोंग, सोफिया डंकली, शार्लेट डीन, लॉरेन फाइलर, टिली कॉर्टीन-कोलमैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ