IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होना है। ये मैच सेमीफाइनल की रेस को देखते हुए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। हालांकि इस मैच पर भी सभी की निगाह मौसम पर टिकी हुई है। इस मैच पर भी बारिश का खतरा है। ऐसे में अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो एक टीम को सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच 24 जून को सेंट लूसिया में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। मौसम रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दिन सेंट लूसिया में सुबह के समय बारिश होने की 55 प्रतिशत संभावना है। इसके अलावा यहां का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। इस मैच के दौरान बारिश की संभावना है।
जानें बारिश से किसे होगा फायदा
दोनों टीमें ग्रुप 8 में अपना आखिरी मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। ऐसे में अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो दोनों टीमों को एक एक अंक मिलेगा। ऐसे में भारत 5 अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। अगर इस मैच में अफगानिस्तान जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जंपा।