---विज्ञापन---

PM मोदी और कोहली की ‘बातचीत’ पर कांग्रेस ने साधा निशाना; ‘अहंकार’ पर क्या बोले थे विराट?

Jairam Ramesh Statement : पीएम मोदी और विराट कोहली की बातचीत को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कोहली की अहंकार वाली बात को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से जोड़ दिया।

---विज्ञापन---

Congress Statement On PM Modi-Virat Kohli Conversation : टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देश में भारतीय क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात और बातचीत की। इस दौरान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से अपना अनुभव साझा किया। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी और विराट कोहली की बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा।

जयराम रमेश ने कसा तंज

---विज्ञापन---

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बातचीत के दौरान विराट कोहली ने नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री से कहा कि अहंकार खेल को छीन सकता है। यह निश्चित रूप से होता है। जैसे कि उन्होंने (पीएम नरेंद्र मोदी) खुद 4 जून को अनुभव किया था। कांग्रेस नेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों को लेकर अपना अनुभव साझा किया।

यह भी पढ़ें : Virat Kohli और Anushka Sharma लंदन में हो सकते हैं शिफ्ट, 4 कारण, 2 ने तो कर दिया कंफर्म

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

विरोट कोहली ने साझा किया अनुभव

कोहली ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैं टीम के लिए वैसा योगदान नहीं दे सका, जैसा मैं चाहता था। मैंने राहुल द्रविड़ से कहा कि मैंने टीम के साथ न्याय नहीं किया है। इस पर उन्होंने मुझसे कहा कि जब समय आएगा, मुझे यकीन है कि तुम अच्छा प्रदर्शन करोगे। मुझे विश्वास नहीं था कि मैं अपनी इच्छानुसार बल्लेबाजी कर पाऊंगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : विराट कोहली के मोबाइल में दिखी जिन बाबा की तस्वीर, जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

अहंकार पर क्या बोले कोहली?

---विज्ञापन---

विराट कोहली ने प्रधानमंत्री से कहा कि जब आपको लगता है कि मैं कर लूंगा तो कहीं न कहीं आपका अंहकार ऊपर आ जाता है। ऐसे में खेल आपसे दूर चला जाता है, तब वही छोड़ने की जरूरत होती है। फाइनल में खेल की ऐसी स्थिति आ गई थी कि मेरे पास अहंकार के लिए जगह नहीं थी। ऐसे में जब मैंने अपने अहंकार को पीछा रखा तो गेम ने मुझे इज्जत दी।

First published on: Jul 07, 2024 11:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola