हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

6 मैचों के बाद बदल गया T20 World Cup 2026 पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें कहां पर भारत और पाकिस्तान

T20 World Cup 2026 Updated Points Table: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 6 मैच खेले जा चुके हैं. रविवार को 3 मुकाबले खेले गए. इसके बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है. भारत फिलहाल ग्रुप A में टॉप पर है. आइए एक नजर सभी ग्रुप के अंक तालिका पर डालते हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026 Updated Points Table: 8 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 3 मुकाबले खेले गए. पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर मेगा इवेंट में अपना शानदार आगाज किया. वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया. हालांकि इस मुकाबले में नेपाल ने शानदार खेल दिखाया, जिसके बाद दुनिया में टीम की तारीफ हुई. वहीं, रविवार को आखिरी मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया था. इस मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को हरा दिया. अब तक कुल टी-20 वर्ल्ड कप में 2026 में 6 मैच खेले जा चुके हैं. आइए अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं.

भारत-वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के साथ श्रीलंका टॉप पर

ग्रुप A में फिलहाल भारत 1.450 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान ग्रुप A में 0.240 रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया. इसके बाद वह ग्रुप B में 2 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि ग्रुप C में वेस्टइंडीज पहले नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड भी 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. वहीं, ग्रुप D में न्यूजीलैंड 2 पॉइंट के साथ पहले नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान हार के बाद 0 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है.

ग्रुप A

विज्ञापन
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1भारत (INDIA)1100021.450
2पाकिस्तान (PAKISTAN)1100020.240
3नीदरलैंड्स (NETHERLANDS)101000-0.240
4संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)101000-1.450
–नामीबिया (NAMIBIA)–––––––

ग्रुप B

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1श्रीलंका (SRI LANKA)1100020.940
2आयरलैंड (IRELAND)101000-0.940
–ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA)–––––––
–ओमान (OMAN)–––––––
–ज़िम्बाब्वे (ZIMBABWE)–––––––

ग्रुप C

विज्ञापन
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1वेस्टइंडीज (WEST INDIES)1100021.750
2इंग्लैंड (ENGLAND)1100020.200
3नेपाल (NEPAL)101000-0.200
4स्कॉटलैंड (SCOTLAND)101000-1.750
–इटली (ITALY)–––––––

ग्रुप D

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND)1100021.162
2अफगानिस्तान (AFGHANISTAN)101000-1.162
–कनाडा (CANADA)–––––––
–दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA)–––––––
–संयुक्त अरब अमीरात (UAE)–––––––

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola