हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'IND vs PAK मैच 100% होगा...' पाकिस्तान जल्द बदलेगा बायकॉट का फैसला! दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा दावा

India vs Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने साफ कह दिया है कि उनकी टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करेगी. इस पर अब अश्विन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान जल्द ही अपने फैसले से पीछे हटेगा और मैच तय समय पर खेला जाएगा.

विज्ञापन
India vs Pakistan

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है. टूर्नामेंट शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इस हाई वोल्टेज मैच को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है. इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान सामने आया है. अश्विन ने दावा किया है कि पाकिस्तान जल्द ही अपने फैसले से पीछे हटेगा और 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला तय समय पर खेला जाएगा.

पाकिस्तान बदलेगा बायकॉट का फैसला?

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बायकॉट करेगी. इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत से मैच न खेलने का रुख अपनाया है. हालांकि, ICC इस फैसले से खुश नहीं है और उसने साफ कर दिया है कि ऐसा करने पर पाकिस्तान को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

कोलंबो में होने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले में अब सिर्फ 11 दिन बचे हैं. इसी बीच अश्विन ने बड़ा दावा किया है कि अगले 4-5 दिनों में पाकिस्तान यू-टर्न ले लेगा और मैच तय समय पर ही होगा. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, “भारत-पाकिस्तान मैच 100 % होगा. पाकिस्तान अगले चार-पांच दिनों में अपने फैसले से पीछे हटेगा. अगर मैच नहीं हुआ तो इसका भारी आर्थिक नुकसान होगा. ब्रॉडकास्टर्स को बड़ा झटका लगेगा और बाकी फुल मेंबर देशों पर भी इसका असर पड़ेगा. ICC की मीटिंग में सभी यही कहेंगे कि पाकिस्तान की वजह से नुकसान हो रहा है.”

विज्ञापन

PSL पर भी पड़ सकता है असर

अश्विन ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो सिर्फ रेवेन्यू ही नहीं बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) भी मुश्किल में पड़ सकती है. ICC विदेशी खिलाड़ियों के NOC रद्द कर सकता है, जिससे PSL की पूरी प्लानिंग बिगड़ सकती है.

अश्विन ने आगे कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए हाइब्रिड मॉडल पहले से तय है, जिसे ICC, PCB और BCCI तीनों की मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में वेन्यू को लेकर कोई बहाना नहीं बनता. भारत और पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे, इसलिए मैच से इनकार करना सही नहीं है. अश्विन को उम्मीद है कि समझदारी से फैसला लिया जाएगा और मुकाबला जरूर होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 का काउंटडाउन शुरू, जानें कब, कहां और किसके खिलाफ होंगे टीम इंडिया के मैच

7 फरवरी से होगा टी20 वर्ल्ड का का आगाज

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम मुंबई में USA के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. उसी दिन पाकिस्तान की टीम कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिसमें USA, नीदरलैंड्स और नामिबिया की टीम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- मुंबई में स्ट्रीट फूड के दीवाने हुए अमेरिकी क्रिकेटर्स, T20 World Cup से पहले जुबान पर चढ़ा पानी पुरी का स्वाद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola