---विज्ञापन---

खेल

PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मुकाबले पर मंडराया बारिश का खतरा, जानें रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

NZ vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच 21 फरवरी को कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडारा रहा है.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 20, 2026 20:59
Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup 2026
Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, PAK vs NZ Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार, 21 फरवरी को सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. न्यूजीलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में श्रीलंका में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी, जबकि पाकिस्तान ने पूरा टूर्नामेंट यहीं खेला है.

दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल की रेस में अपनी दावेदारी मजूबत करना चाहेगी. हालांकि, इस मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच के दिन कोलंबो में भारी बारिश की आंशका जताई जा रही है. तो चलिए जानते हैं कैसा है कोलंबो का मौसम और अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

---विज्ञापन---

कैसा है कोलंबो का मौसम?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मैच के दौरान मैदान के आसपास काले बादल छाए रहने की संभावना है और गरज के साथ बारिश के आसार करीब 75 प्रतिशत है. AccuWeather के मुताबिक, शनिवार को कोलंबो में दिन में अधिकतम तापमान 30°C, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C रहने की उम्मीद है. मैच के समय हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी/घंटा रहेगी. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और नमी का स्तर करीब 87 प्रतिशत तक हो सकता है. हालांकि, मैच के समय बारिश की आशंका कम है.

अगर बारिश से मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

ग्रुप स्टेज की तरह सुपर-8 मुकाबलों के लिए भी कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे. सुपर-8 में सभी टीमों को 3-3 मैच खेलने है. ऐसे में सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बाकी दो मुकाबले बेहद अहम हो जाएंगे.

बता दें कि, सुपर-8 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है. दोनों ही टीमों ने ग्रुप स्टेज में चार में से तीन मैच जीते और 6-6 अंक हासिल किए थे, इसलिए यह मुकाबला पॉइंट्स टेबल के लिहाज से बेहद अहम है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: लगातार 3 बार डक पर आउट होने के बाद क्या अभिषेक शर्मा होंगे प्लेइंग XI से बाहर? सुपर-8 से पहले कोच ने तोड़ी चुप्पी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक, सलमान मिर्जा.

न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, इश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची.

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK Super 8: भारत में कब-कहां और कैसे देखें न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच मुकाबला? यहां जानें पूरे डिटेल्स

First published on: Feb 20, 2026 08:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.