T20I में 15 साल की खिलाड़ी ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में ही शतक ठोक तोड़ डाले 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fanny Uwagushimaninde: रवांडा की 15 साल की खिलाड़ी फैनी उटागुशिमानिंदे ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में शतक जड़ते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाई थी. इसी के साथ उन्होंने एक साथ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

Fanny Uwagushimaninde

Fanny Uwagushimaninde

Fanny Uwagushimaninde: इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सपने के सच होने जैसा होता है और हर खिलाड़ी की कोशिश रहती है कि वह इस खास पल को हमेशा के लिए यादगार बना दे. क्रिकेट के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल कर सबको चौंकाया है. ऐसा ही कुछ रवांडा की 15 साल की खिलाड़ी फैनी उटागुशिमानिंदे ने किया है, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

उटागुशिमानिंदे ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक ठोक कर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम कर लिए और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया.. इससे पहले महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाई थी.

विज्ञापन

टी20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली खिलाड़ी

रवांडा महिला टीम की खिलाड़ी फैनी उटागुशिमानिंदे को नाइजीरिया इनविटेशनल महिला T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने आते ही धूम मचा दी. सिर्फ 15 साल 223 दिन की उम्र में उटागुशिमानिंदे ने 65 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 111 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए.

उटागुशिमानिंदे अब महिला और पुरुष दोनों T20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के के नाम था, जिन्होंने 18 साल 280 दिन की उम्र में सेंचुरी लगाई थी.

विज्ञापन

डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड

इस धमाकेदार पारी के साथ ही फैनी उटागुशिमानिंदे ने महिला T20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी (111 रन) खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी कैरेन रोल्टन के नाम था, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ 96* रन बनाए थे. इतना ही नहीं, उटागुशिमानिंदे महिला T20I इतिहास की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले BCCI ने किया टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, इस देश के खिलाफ होंगे दो T20I मैच

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ