IND vs SA: लगातार 3 बार डक पर आउट होने के बाद क्या अभिषेक शर्मा होंगे प्लेइंग XI से बाहर? सुपर-8 से पहले कोच ने तोड़ी चुप्पी

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला सुपर-8 मुकाबला साउथ अफ्रीका से होने वाला है. इस मुकाबले से पहले लगातार तीन पारियों में डक पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं. इस पर अब बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा बयान दिया है.

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

T20 World Cup 2026, Abhishek Sharma: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है. भारत का पहला सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा. इससे पहले स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप पारीयों ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.

विज्ञापन

ग्रुप स्टेज में तीन मैचों में लगातार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक के फॉर्म पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या लगातार 3 बार डक पर आउट होने पर अभिषेक शर्मा को सुपर-8 मुकाबले में प्लेइंग XI से बाहर कर दिया जाएगा? इस पर भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले मोर्ने मोर्केल?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सुपर-8 के मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. मोक्रेल ने साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि अभिषेक की खराब फॉर्म को लेकर कोई चर्चा नहीं है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह जल्दी वापसी करेंगे.

मोर्केल बोले, “तीन डक की चिंता मत करें. वह वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं. नेट्स में वह गेंद को शानदार तरीके से हिट कर रहे हैं.” बॉलिंग कोच के इस बयान ने साफ कर दिया है कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल अभिषेक शर्मा पर भरोसा बनाए रखे हुए और वह सुपर-8 मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: ‘भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा…’, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बेतुका बयान

संजू सैमसन विकल्प के रूप में तैयार

अभिषेक शर्मा भले ही टी20 वर्ल्ड कप में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हो, लेकिन जब उनका बल्ला चलता है तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं. अभिषेक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वह टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. अभिषेक भारत के लिए अब तक खेले 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1297 रन बना चुके हैं. हालांकि, टीम के पास संजू सैमसन के रूप में एक भरोसेमंद विकल्प भी है. नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की जगह खेलने उतरे सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेलकर टीम की शुरुआत मजबूत की थी.

सुपर-8 जैसे निर्णायक मुकाबलों में भारत को ठोस शुरुआत की सख्त जरूरत होगी, खासकर जब सामने साउथ अफ्रीका जैसी अजेय और संतुलित टीम हो. ऐसे में ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन और भी अहम साबित होगा. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से टक्कर के बाद भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. ऐसे में कप्तान सूर्या अपने बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे और टीम की नजरें अपनी लय बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ