IPL 2026 से पहले BCCI ने किया टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, इस देश के खिलाफ होंगे दो T20I मैच

BCCI Announced New Series: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले BCCI ने बड़ा ऐलान कर दिया है. जून के महीने में टीम इंडिया एक नई सीरीज खेलने वाली है. कुल दो मैचों की सीरीज होगी. इससे जुड़ी पूरी जानकारी BCCI ने सोशल मीडिया पर जारी की.

BCCI Announced New Series

BCCI ने किया बड़ा ऐलान

BCCI Announced New Series: IPL 2026 की शुरुआत में अब एक हफ्ते का समय बाकी है. इससे पहले BCCI ने टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान का खुलासा कर दिया है. जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारत की भिड़ंत आयरलैंड से होगी. टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे से जुड़ी रिपोर्ट्स काफी समय से सामने आ रही थीं लेकिन अब BCCI ने आधिकारिक रूप से शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया कुल 2 टी20 मैचों की सीरीज में आयरिश टीम के खिलाफ उतरेगी.

विज्ञापन

BCCI ने किया नई सीरीज का ऐलान

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल एकदम पैक रहने वाला है. वो इंग्लैंड, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज समेत अलग-अलग टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. इसी बीच BCCI ने इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

BCCI ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि 26 और 28 जून को भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैचों का आयोजन होगा. यह कुल दो मुकाबलों की सीरीज रहने वाली है और फैंस तगड़े एक्शन की उम्मीद कर सकते हैं. BCCI ने बताया कि इन दोनों ही मुकाबलों का आयोजन बेलफास्ट में होगा और भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे फैंस लाइव एक्शन का आनंद ले सकते हैं.

मैच क्रमांक टीमें जगह समय
पहला T20Iभारत vs आयरलैंडबेलफास्टशाम 7:30 बजे (IST)
दूसरा T20Iभारत vs आयरलैंडबेलफास्टशाम 7:30 बजे (IST)

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने दी RCB के खिलाड़ियों को चेतावनी, कहा- आप सभी के चेहरों से दिख रहा…

विज्ञापन

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने के बाद इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच कुल 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय और 3 वनडे मैचों की श्रृंखला का आयोजन होने वाला है.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 1 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पहला टी20 (चेस्टर-ले-स्ट्रीट)
  • 4 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टी20, (मैनचेस्टर)
  • 7 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, तीसरा टी20 (नॉटिंघम)
  • 9 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, चौथा टी20 (ब्रिस्टल)
  • 11 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पांचवां टी20 (साउथेम्प्टन)

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 14 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, पहला वनडे (बर्मिंघम)
  • 16 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, दूसरा वनडे (कार्डिफ)
  • 19 जुलाई 2026 – भारत vs इंग्लैंड, तीसरा वनडे (लॉर्ड्स)

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR के 20 साल के युवा बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, 187.27 के स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ