Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, जानें किस नंबर पर टीम इंडिया 

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम ने यूएसए को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज कर दिया है. पाकिस्तान के लिए ये टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत रही. पाक टीम की इस जीत के बाद टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में नीचे खिसक गई है. आइए अब आपको बताते हैं कि पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है. पढ़िए पूरी खबर

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 10, 2026 23:44

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. पाक टीम ने इस मैच में 32 रनों से जीत हासिल की है. पाकिस्तान के लिए इस मैच में साहिबजादा फरहान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 41 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. पाक टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में तहलका मचा दिया है. पाकिस्तान की टीम इस मैच में जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. 

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम ने यूएसए को हराते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है. पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ जीता था और अब यूएसए के खिलाफ मैच में जीत ने टीम को टूर्नामेंट में आगे कर दिया है. पाकिस्तान के बाद दूसरे नंबर पर पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया है. एक मैच में जीत के साथ टीम इंडिया के 2 अंक हैं. इसके बाद ग्रुप ए में नीदरलैंड 1 जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर है.

---विज्ञापन---

टीम इंडिया कैसे आएगी टॉप पर?

पाकिस्तान की इस जीत के बाद टीम इंडिया ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई है. टीम इंडिया को अगर पॉइंट्स टेबल में अगर टॉप पर आना है तो अगले मैच में जीत हासिल करनी होगी. टीम इंडिया ने अभी तक टूर्नामेंट में केवल 1 ही मैच खेला है. इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया के नाम अब 2 अंक हैं. अगर टीम इंडिया को अब पहले नंबर पर पहुंचना है तो दूसरे मैच में भी जीत हासिल करनी होगी. भारतीय टीम का अगला मुकाबला नामीबिया ने 12 फरवरी को दिल्ली में होगा. इस मैच में अगर टीम जीत हासिल कर लेती है तो पहले नंबर पर पहुंच सकती है. 

---विज्ञापन---

पढ़िए ये खबर- T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने जीत के साथ ही हिला दिया पॉइंट्स टेबल, सुपर 8 में लगभग अपनी जगह की पक्की

First published on: Feb 10, 2026 11:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.