T20 WC 2024: बारिश ने बदल डाला पूरा समीकरण, पाकिस्तान को नहीं बचा पाया कुदरत का निजाम

T20 World Cup 2024 USA vs Ireland: यूएसए-आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। उसके साथ ही दो अन्य टीमें भी बाहर हो गई हैं।

USA Cricket Team

USA Cricket Team

T20 World Cup 2024 USA vs Ireland: यूएसए और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला टी-20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के बाद यूएसए और आयरलैंड के बीच 1-1 पॉइंट बांट दिया गया। इसके बाद यूएसए की टीम ने 5 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं पाकिस्तान समेत तीन टीमें एक साथ बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन

USA बनी छठी टीम

यूएसए की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाली छठी टीम बन गई है। इससे पहले ग्रुप-ए से भारत ने क्वालीफाई किया था। यूएसए के सुपर-8 में पहुंचने के बाद पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। अब वह आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को औपचारिक मुकाबला खेलकर अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकेगी। पाकिस्तान के साथ ही आयरलैंड और कनाडा की टीम भी सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई हैं क्योंकि वे भी अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

आपको बता दें कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज ने भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि ओमान, नामीबिया, युगांडा, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और श्रीलंका की टीम पहले ही बाहर हो चुकी हैं। अब इसमें पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को नहीं बचा पाया कुदरत का निजाम 

पाकिस्तान को इस मैच से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसे कुदरत का निजाम नहीं बचा पाया। यानी कुदरत को यही मंजूर था कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए। अगर पाकिस्तान की टीम सुपर-8 तक जाती तो हो सकता था कि एक बार फिर फैंस को इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने को मिलता, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने नहीं हो सकेंगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम को अपने पहले मुकाबले में यूएसए और उसके बाद भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के फैंस को उम्मीद थी कि पिछले वर्ल्ड कप की तरह पाकिस्तान की टीम पहले मिली दो हार से उबरकर टूर्नामेंट में आगे जा सकेगी, लेकिन कुदरत के निजाम को ये मंजूर नहीं था। आखिरकार पाकिस्तान बाहर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ