---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 WC 2024: वर्ल्ड कप के बीच स्टार खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, घर में गूंजी किलकारी

Jos Buttler Blessed With Baby Boy: T20 World Cup के बीच इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर को खुशखबरी मिल गई है। उनकी पत्नी लुइस ने बेटे को जन्म दिया है। उनके परिवार में ये तीसरा बच्चा है।

---विज्ञापन---

Jos Buttler Blessed With Baby Boy: टी-20 वर्ल्ड कप के आधे से ज्यादा मुकाबले हो चुके हैं। इसके बाद सुपर-8 की तस्वीर भी लगभग साफ होने लगी है, लेकिन खास बात यह है कि वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने अभी तक क्वालीफाई नहीं किया है। इंग्लैंड टीम की किस्मत ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी है। इस बीच स्टार खिलाड़ी जोस बटलर को गुड न्यूज मिल गई है। वह तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है।

जोस बटलर ने शेयर की गुड न्यूज

जोस बटलर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज शेयर की है। बटलर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर प्रेग्नेंट वाइफ का वीडियो और बच्चे की खूबसूरत तस्वीर शेयर की। बच्चे का नाम उन्होंने चार्ली रखा है। बटलर के परिवार में ये तीसरा बच्चा है। उनके पहले से ही दो बेटियां हैं। इससे पहले जोस बटलर अप्रैल 2019 में पहले बच्चे के पिता बने थे। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम जॉर्जिया रोज है। इसके बाद सितंबर 2021 में उन्होंने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। दूसरी बेटी का नाम उन्होंने मार्गोट रखा। अब तीसरे बच्चे के आने से उनके घर में खुशियां छा गई हैं। आपको बता दें कि बटलर ने हाल ही में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस मैच में नाबाद 24 रन बनाए थे।

---विज्ञापन---

तीसरे स्थान पर है इंग्लैंड की टीम

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में तीन मैचों बाद 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे क्वालीफाई करने के लिए नामीबिया के खिलाफ अगला मुकाबला जीतना होगा। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड के खिलाफ जीतती है तो इंग्लैंड सुपर-8 में जगह बना सकती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हारने पर वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: USA vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ कुदरत का निजाम, एक झटके में 3 टीमों का काम तमाम 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Who…कहने के बाद शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग पर और क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है बांग्लादेश, बन रहा ये समीकरण 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आज का मैच तय करेगा पाकिस्तान की तकदीर, USA इतिहास रचने को तैयार

First published on: Jun 14, 2024 08:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola