IND vs ENG : लॉर्ड्स में बांग्लादेशी अंपायर के फैसले पर उठा सवाल, 2 बार भारत के खिलाफ सुनाया फैसला

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर विवाद छिड़ता हुआ दिखाई दिया। बांग्लादेशी अंपायर ने 2 बार टीम इंडिया के खिलाफ फैसला सुनाया और दोनों ही बार उनका फैसला गलत साबित हुआ।

IND vs ENG

IND vs ENG

विज्ञापन

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। तीसरे दिन टीम इंडिया 387 रनों पर ऑलआउट हुई। इससे पहले इंग्लैंड की टीम भी पहली पारी में 387 रन ही बना पाई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर सवाल उठता हुआ दिखाई दिया। अंपायर ने 2 बार टीम इंडिया के खिलाफ फैसला दिया और दोनों बार ही अंपायर का फैसला गलत साबित हुआ।

बांग्लादेशी अंपायर ने 2 बार दिया भारत के खिलाफ फैसला

रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद जब क्रीज पर टीम इंडिया की तरफ से आकाश दीप बल्लेबाजी करने आए तो उनको पहली ही गेंद पर बांग्लादेशी अंपायर ने आउट दे दिया था। इसके बाद काश दीप ने डीआरएस लिया और उनको थर्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, जिसके बाद फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

Advertisment

इसके बाद फिर से गेंद आकाश दीप की पैड पर लगी और अंपायर ने उनको आउट दे दिया। आकाश दीप ने फिर से डीआरएस का इस्तेमाल किया और थर्ड अंपायर ने फिर से उनको नॉटआउट दिया। बता दें, बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला के लगातार दो फैसले गलत साबित होने के बाद फैंस ने खूब शोर मचाया। इस पारी में आकाश दीप 7 रन बनाकर आउट हुए थे।

केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक

टीम इंडिया की तरफ से तीसरे दिन पहली पारी में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। हालांकि शतक लगाने के बाद ही राहुल आउट हो गए थे। क्रिस वोक्स ने जडेजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस पारी में गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ