IND vs ENG
विज्ञापन

IND vs ENG: 'डरपोक' इंग्लैंड बेईमानी पर उतरा? बीच मैदान भड़क गए कप्तान शुभमन गिल

लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन के आखिरी ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर ड्रामा किया, जिसके चलते भारत को महज 1 ही ओवर करने का मौका मिल सका था। इस पर शुभमन गिल भी भड़क गए थे।

India vs England 3rd Test: तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 387 रनों पर सिमट गई थी। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए थे। वहीं तीसरे दिन टीम इंडिया के ऑलआउट होने के बाद 6 मिनट का खेल बचा था और भारत ने सोचा था कि वे कम से कम 2 ओवर डालेंगे, हालांकि डरपोक इंग्लैंड के सामने ऐसा हो न सका।

तीसरे दिन का आखिरी ओवर टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने डाला था, इसक ओवर में खूब ड्रामा देखने को मिला, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैच को स्लो करने के लिए हर कोशिश की और उनकी कोशिश रंग भी लाई, जिसके चलते भारत को तीसरे दिन महज 1 ही ओवर करने का मौका मिल पाया। इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली की हरकत पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी भड़कते हुए दिखाई दिए।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ