USA vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ कुदरत का निजाम, एक झटके में 3 टीमों का काम तमाम

T20 World Cup 2024: USA vs IRE का मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाना है। इस मैच पर बारिश का संकट बना हुआ है। मैच रद्द हुआ तो मेजबान USA की टीम सुपर-8 में एंट्री कर लेगी और पाकिस्तान, कनाडा व आयरलैंड की टीमें टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से ही बाहर हो जाएंगी। USA की टीम सुपर-8 में पहुंचकर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

T20 World Cup 2024 USA (1)

T20 World Cup 2024 USA (1)

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पाकिस्तानी टीम ने मेजबान USA की टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस मैच में USA ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तानी टीम को सुपर ओवर में हराकर उसके लिए मुश्किलें पैदा कर दी थी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ भी जीता हुआ मैच अंतिम समय में गंवा बैठी। हालांकि टीम ने अगले मैच में कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज करके वापसी जरूर की। लेकिन उसके लिए सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब कुदरत का निजाम भी पाकिस्तानी टीम का साथ नहीं दे रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने की कगार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बाहर होगा पाकिस्तान

पाकिस्तानी टीम का अगला मैच आयरलैंड से होना है। हालांकि उससे पहले ही तय हो जाएगा कि पाकिस्तानी टीम का इस टूर्नामेंट में क्या भविष्य होगा। ये भविष्य भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजे होने वाले USA और आयरलैंड के मैच में तय होगा। इस मैच को USA जीत जाएगी तो पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। हालांकि ये मैच फ्लोरिडा में खेला जाना है। फ्लोरिडा में मौजूदा समय में बारिश हो रही है। ऐसे में USA और आयरलैंड के बीच का मैच होना संभव नहीं दिखाई दे रहा है। इस वजह से पाकिस्तानी टीम की धड़कन बढ़ गई है। अगर आज का मैच रद्द भी हो जाता है तो भी पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बाहर होगी पाकिस्तान

USA टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। USA के कुल 4 अंक हैं। जबकि पाकिस्तान के महज 2 अंक हैं और वह ग्रुप में भारत, USA के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद है। अगर आज USA और आयरलैंड का मैच बारिश से रद्द हो गया तो USA और आयरलैंड दोनों को 1-1 अंक मिल जाएंगे। इसके बाद USA के अंक तालिका में 5 अंक हो जाएंगे और वह सुपर-8 में एंट्री कर लेगा। वहीं, पाकिस्तान अपना अगला मैच जीतकर भी कुल 4 अंक जुटा पाएगा और उसका ग्रुप स्टेज से ही विदा होना तय रहेगा। इस मैच के रद्द होने पर पाकिस्तान के अलावा कनाडा और आयरलैंड की टीम भी टूर्नामेंट के पहले चरण से ही बाहर हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का मैच भी हो सकता है रद्द

फ्लोरिडा में 15 जून को भारत और कनाडा के बीच मैच होना है। मौजूदा मौसम और पूर्वानुमानों के चलते ये अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत और कनाडा का मैच भी बारिश के भेंट चढ़ सकता है। इससे पहले इसी मैदान पर 12 जून को नेपाल-श्रीलंका का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ चुका है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस ले रहे चुटकी

फ्लोरिडा के मौसम को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस से चुटकी लेने का सिलसिला भी जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस कैसे मजे ले रहे हैं आप भी देखिए-

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ