Team India Barbados: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम जल्द ही भारत वापस लौटेगी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम इंडिया बारबाडोस में फंस गई है। कहा जा रहा है कि ग्रेड 3 तूफान बेरिल द्वीप के नजदीक आ रहा है। ऐसे में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी हुई है। टीम इंडिया को सोमवार को बारबाडोस से रवाना होना था। अब टीम इंडिया के वापस लौटने में देरी हो सकती है।
सामने आए रोहित-विराट के वीडियो
अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के वीडियो सामने आए हैं। जिससे फैंस की टेंशन थोड़ी दूर हो सकती है। दरअसल, रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ होटल के पास बीच पर जाते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे फोटोशूट के लिए गए थे।
विराट कोहली ने दिया फैंस को ऑटोग्राफ
इसी के साथ विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह नन्हे फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। इन दोनों वीडियोज को देखकर फैंस को सुकून मिला है। फैंस का कहना है कि अगर टीम इंडिया तूफान के डर के कारण होटल में पैक होती तो ये दो खिलाड़ी बाहर क्यों निकलते।
टीम इंडिया की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार कर रही है प्रयास
इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी होटल में फंस गए हैं। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। भारतीय खिलाड़ियों को लाइन में लगकर डिनर करना पड़ रहा है। बारबाडोस में कर्फ्यू जैसा माहौल है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि एयरपोर्ट को बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल टीम इंडिया की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है। फिलहाल भारतीय टीम बारबाडोस में होटल हिल्टन में रुकी हुई है। ये होटल समुद्र के बेहद नजदीक है। इसलिए फैंस लगातार टेंशन में है।
ये भी पढ़ें: हॉटस्टार नहीं इस एप पर होगी भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: विराट-धोनी को पछाड़कर नंबर-1 बने रोहित शर्मा, 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: किसके पास रहेगी वर्ल्ड कप की जीती हुई ट्रॉफी? बाकियों को क्या मिलेगा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines