'मुझे पाकिस्तानी फैंस पसंद है', T20 WC 2024 से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma Statement About Pakistani Fans: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से पहले पाकिस्तानी फैंस को लेकर बयान दिया है। रोहित ने कहा कि मुझे पाकिस्तानी फैंस काफी पसंद हैं।

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma Said I Love Pakistani Fans IPL 2024

रोहित शर्मा।

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma Statement About Pakistani Fans: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के आगाज के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। भारतीय समय अनुसार 1 जून से आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज होने वाला है। इसको लेकर सभी टीमें पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान टीम को छोड़कर बाकी सभी टीमों ने अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। भारतीय टीम भी इसको लेकर तैयारियों में लग गई है। भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि जो गलती आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में हो गई थी, वह फिर से ना हो जाए। इस कड़ी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे पाकिस्तानी फैंस काफी पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान फैंस को लेकर क्या कहा

रोहित शर्मा ने दुबईआई नाम के एक चैनल पर बात करते हुए यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पाकिस्तानी फैंस काफी अच्छे लगते हैं। पाकिस्तानी फैंस क्रिकेट के काफी दीवाने हैं। वह भारतीय क्रिकेटरों से भी बहुत प्यार करते हैं। जब हम यूके में खेलने के लिए जाते हैं, तब पाकिस्तानी फैंस आते हैं और बताते हैं कि वह भारतीय क्रिकेटरों को कितने लाइक करते हैं। हमें पाकिस्तानी फैंस से भी बहुत प्यार मिलता है। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जब भी बात भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की आती है, इस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर होती है। इन दोनों देशों के बीच मुकाबला सबसे हाईवोल्टेज माना जाता है। दोनों देशों के फैंस भी अपनी टीम को भरपूर समर्थन करते हैं।


ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या हैं Playoffs के नियम? क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर से पहले जान लें पूरी डिटेल

विज्ञापन

9 जून को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला 9 जून को खेला जाएग। यह मुकाबला यूएसए में खेला जाएगा। इसको लेकर क्रिकेट फैंस में खूब क्रेज देखा जा रहा है। पाकिस्तान एक बार फिर से नए कप्तान के साथ खेलने उतरेगा। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के बाद बाबर आजम से कप्तानी लेकर शाहीन अफरीदी को सौंप दी गई थी, लेकिन अब टी20 विश्व कप से ठीक पहले कप्तानी एक बार फिर से बाबर आजम को सौंप दी गई है। भारत अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है, जबकि दूसरी मुकाबला 9 मई को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ