KKR vs SRH: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम, क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच? सामने आई डिटेल

IPL 2024 KKR vs SRH Ahmedabad Weather: कोलकाता और हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले में मौसम की बड़ी भूमिका है। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर मौसम की भविष्यवाणी सामने आई है।

IPL 2024 KKR vs SRH

IPL 2024 KKR vs SRH

IPL 2024 KKR vs SRH Ahmedabad Weather: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफायर-1 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल का सफर तय करेगी। केकेआर के दो मैच बारिश से धुल चुके हैं। जबकि सनराइजर्स का भी एक मैच बारिश की वजह से धुल चुका है। ऐसे में फैंस इस मैच के पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। आइए जानते हैं कि अहमदाबाद का मौसम 21 मई को कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन

बारिश की संभावना नहीं

मौसम की भविष्यवाणी के मुताबिक, बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को खुशखबरी मिल गई है। हालांकि थोड़ी नमी हो सकती है। इस वजह से दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ड्यू का रोल बड़ा हो जाएगा। तापमान 37-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। अहमदाबाद की पिच अच्छी रही। यहां केवल चौके-छक्कों की बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बारिश आई तो क्या होगा?

अगर इस मुकाबले में बारिश आती है तो मैच पूरा कराने की संभावना देखी जाएगी। मैच को 5-5 ओवर का भी कराया जा सकता है। रिजर्व डे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रिजर्व डे होगा। वहीं अगर 5-5 ओवर का भी मैच भी नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर हो सकता है। अगर सुपर ओवर से भी नतीजा नहीं निकल पाता है तो पॉइंट्स टेबल में टॉप की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

दोनों टीमों में केकेआर का पलड़ा भारी 

केकेआर और सनराइजर्स के बीच हुए अब तक के मुकाबलों की बात करें तो केकेआर का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। केकेआर ने 26 में से 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि हैदराबाद ने 9 ही मुकाबले जीते हैं। ऐसे में इन आंकड़ों ने भले ही हैदराबाद की टेंशन बढ़ा रखी हो, लेकिन उसका आत्मविश्वास कम नहीं होगा क्योंकि वह शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 की टीम बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ