T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही आगामी विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। ऐसे में फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी हैं। इस बार टीम इंडिया के स्क्वाड में कई नए खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं, तो वहीं कई खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को दिल्ली में देखा गया। क्योंकि टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीसीसीआई को जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान करना है ऐसे में माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम के 15 खिलाड़ियों को लेकर बातचीत हो गई है।
इस दिन हो सकता है टीम का ऐलान
फैंस को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का बेसब्री से इंतजार है। कई पूर्व क्रिकेटर भी अपने-अपने हिसाब से टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड चुन चुके हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई 1 मई को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। वहीं अजीत अगरकर के दिल्ली में होने को लेकर एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट साहिल मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि दिल्ली प्रेस बॉक्स में पुरुषों की वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को देखा गया। टीम चयन बैठक लोड हो रही है।
इन खिलाड़ियों की जगह पर मंडराया खतरा
कई मीडिया रिपोर्ट्स और पूर्व क्रिकेटरों द्वारा चुनी गई उनकी 15 सदस्यीय टीम के अनुसार टी20 विश्व कप 2024 को लेकर इस बार टीम इंडिया से शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। इसके अलावा शिवम दुबे पहली बार टी20 विश्व कप में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
शिवम दुबे आईपीएल 2024 में कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं इस सीजन अभी तक शिवम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अभी तक 8 मैचों में शिवम 169 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 चौके और 22 छक्के लग चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: मुंबई की हार के लिए कौन हैं जिम्मेदारी? हार्दिक पांड्या ने बताई असली वजह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ईशान किशन पर BCCI का एक्शन, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मिली ये सजा
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
38 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines