IPL 2024: ईशान किशन पर BCCI का एक्शन, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मिली ये सजा

Ishan Kishan Fined IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन पर जुर्माना लगाया गया है। उन पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है।

Ishan Kishan Fined

Ishan Kishan Fined

Ishan Kishan Fined IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। ईशान किशन पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। ईशान पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया। ईशान ने ये अपराध स्वीकार भी कर लिया है।

विज्ञापन

अपराध को नहीं किया गया स्पष्ट

जानकारी के अनुसार, ईशान किशन पर शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ‘क्रिकेट उपकरण या ग्राउंड उपकरण’ के दुरुपयोग के लिए ये जुर्माना लगाया गया है। इस अपराध में विकेट को लापरवाही से लात मारना, विज्ञापन बोर्ड और ड्रेसिंग रूम के दरवाजे अन्य को क्षति पहुंचाना भी शामिल है। हालांकि आईपीएल ने ईशान किशन के अपराध को स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैच रेफरी की सजा स्वीकार की

आईपीएल ने अपने बयान में कहा- “ईशान किशन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। ईशान ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी की सजा भी स्वीकार की है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।”

विज्ञापन

इस आईपीएल में फ्लॉप साबित हो रहे ईशान किशन  

खास बात यह है कि ये ईशान किशन का 100वां आईपीएल मैच था। इस मैच में वे फ्लॉप साबित हुए। वह महज 20 रन बनाकर आउट हो गए। इस खराब प्रदर्शन के बाद करियर के इस खास मैच में उन्हें ये सजा मिली। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से ईशान बेहद खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

विज्ञापन

ये दूसरा मौका था जब ईशान इस आईपीएल में डक पर आउट हुए। वह इससे पहले एमआई के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी डक पर आउट हो गए थे। कुल मिलाकर इस आईपीएल सीजन ईशान किशन की फॉर्म खराब है। वह अब तक खेले गए 9 मैचों में 212 रन बना पाए हैं। उनका औसत 23.56 और स्ट्राइक रेट 165.63 का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ