T20 WC 2024: ठहाके मारकर हंसने लगे कोच राहुल द्रविड़, प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल

T20 World Cup 2024 Rahul Dravid Urdu: टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर ठहाके लगाते नजर आए। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

rahul dravid press conference

rahul dravid press conference

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 Rahul Dravid Urdu: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आमतौर पर कम ही मुस्कराते हुए नजर आते हैं, लेकिन भारत-आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले विश्वकप मैच के पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह ठहाके मारकर हंसने लगे। राहुल द्रविड़ का यह ठहाका अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

उर्दू शब्द पर लगाया ठहाका 

राहुल द्रविड़ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी-20 क्रिकेट के फॉर्मेट और भारतीय टीम की तैयारियों पर बातचीत कर रहे थे। राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह फॉर्मेट ऐसा है कि इसमें आप किसी को नजरअंदाज या हल्के में नहीं ले सकते हैं। ‘नजरअंदाज’ शब्द का इस्तेमाल करने के बाद राहुल मुस्कुराने लगे। उन्होंने कहा- वाह, वेलडन राहुल…इसके बाद वह ठहाके मारकर हंसने लगे। वहां मौजूद पत्रकार और अन्य साथी भी राहुल की इस हंसी को देखकर खुद को खिलखिलाने से नहीं रोक सके।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

राहुल द्रविड़ का यह मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो साझा कर रहे हैं। राहुल द्रविड़ के इस अंदाज की खूब सराहना भी की जा रही है।

बतौर कोच होगा आखिरी इवेंट 

आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ बतौर मुख्य कोच के रूप में यह आखिरी आईसीसी इवेंट का हिस्सा है। ऐसे में भारतीय टीम उन्हें विश्वकप जीतकर शानदार विदाई भी देना चाहती है। राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने की संभावना है।

विज्ञापन

बताया पिच नहीं करेगी मैटर 

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पास शानदार अनुभव है। पिच स्लो है या फास्ट यह हमारी तैयारियों पर असर नहीं डालेगी। हम खुद को हालात के साथ बदलने में माहिर हैं। जरुरी नहीं है कि इस मैदान पर लो स्कोरिंग मैच हुआ है तो यह आगे भी बना रहे। ऐसे मैदान पर 200 का स्कोर भी बन सकता है। हमारी कोशिश यही है कि हम अच्छा खेलें। विकेट के अनुसार बल्लेबाजी करनी पड़ेगी, जिसमें टीम के खिलाड़ियों का अनुभव बहुत काम आएगा। रणनीति मैदान पर बनती है, हम पहले से हालात पर बहुत ज्यादा मंथन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ