IPL के इतिहास में पहली बार एक मैच में 2 बार हुआ टॉस, जानें इसके पीछे की वजह

IPL 2026, GT vs RR: आईपीएल 2026 का क्वालिफायर 2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में कुछ अलग वाकया देखने को मिला. जिससे सभी हैरान रह गए हैं.

GT vs RR Match Toss

GT vs RR Match Toss

IPL 2026, GT vs RR: न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में ईपीएल 2026 का क्वालिफायर 2 मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के टीमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में टॉस के समय कुछ बहुत ही अजीबोगरीब देखने को मिला है. इस मुकाबले में मैच रेफरी की गलती के कारण 2 बार टॉस आयोजित करना पड़ा. आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिली है. 

विज्ञापन

क्वालिफायर 2 में हुआ दो बार टॉस 

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 के टॉस के दौरान कुछ अजीबोगरीब देखने को मिला. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस उछाला और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कॉल किया. पहली बार में मैच रेफरी प्रकाश भट्ट को पराग का कॉल ही नहीं सुनाई दिया. जिसके कारण टॉस के समय हैरान करने वाला माहौल बन गया. टॉस प्रेजेंटर रवि शास्त्री भी हैरान रह गए. अंत में प्रकाश भट्ट ने दोबारा टॉस करने को कहा. जिसके बाद दोनों कप्तान तैयार हुए. रवि शास्त्री ने दोबारा एनाउंस किया. जिसके बाद दोबारा टॉस हुआ तो रियान पराग जीत गए. उन्होंने टॉस जीतने के बाद सभी को हैरान करते हुए पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला किया. 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स को मिली खराब शुरुआत 

टॉस खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 1 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल का शिकार बने, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर कगिसो राबाडा का शिकार बने. जिसके कारण ही पूरी जिम्मेदारी अब 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी के ऊपर आ गई है. हालांकि राजस्थान ने सभी को चौंकाते हुए रवींद्र जडेजा को नंबर 4 पर भेज दिया है. दोनों खिलाड़ी फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ