IPL 2026: एक बार फिर टूटा वैभव सूर्यवंशी का दिल, लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूके

Vaibhav Sooryavanshi Century: न्यू चंडीगढ़ का मुल्लांपुर स्टेडियम एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी के नाम से गूंज उठा. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी तो की लेकिन एक बार फिर उनका दिल टूट गया. वो इस मैच में लगातार दूसरी बार शतक जड़ने से चूके हैं.

jacket - 2026-05-29T213209.510

Vaibhav Sooryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच में भी जमकर गरजा है. उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक बेहतरीन पारी खेली. हालांकि इस मैच में भी वो शतक जड़ने से चूक गए हैं. एक बार फिर से वैभव के साथ-साथ करोड़ों फैंस का दिल टूट गया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए पहले नॉकआउट मैच में भी वो शतक जड़ने से महज 3 रनों से चूक गए थे और क्वालीफायर 2 मैच में वो अब 4 रनों से चूक गए हैं. 

विज्ञापन

नॉकआउट मैचों में किया यादगार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैभव सूर्यवंशी इस सीजन को अपने लिए और भी ज्यादा खास बनाते जा रहे हैं. प्लेऑफ के मैचों में उनका बल्ला आग उगल रहा है और उनके अंदर जबरदस्त रनों की भूख नजर आ रही हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी तो वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 के मैच में उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन बनाए. इस सीजन ऐसा तीसरी बार हुआ है जब वो नर्वस नाइंटीज का शिकार बने हैं. लीग स्टेज के मैचों में वो 93 रनों की पारी खेलकर भी आउट हो चुके हैं. 

विज्ञापन

सबसे तेज पूरे किए एक हजार रन

वैभव सूर्यवंशी भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर पाए हैं लेकिन इस पारी के दम पर उन्होंने इतिहास रचने का काम किया है. वो सबसे कम गेंदों में आईपीएल में एक हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 440 गेंदों का सामना किया. इसी के साथ पारियों के हिसाब से वो एक हजार रन पूरा करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 23 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है. उनसे तेज शॉन मार्श 21 पारियों में ये काम कर चुके हैं. मुल्लांपुर में वैभव की इस पारी को देख स्टेडियम में सभी लोग खड़े हो गए और पूरे स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ