T20 WC 2024: पाकिस्तान की टीम पर पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल, बाबर आजम को कप्तान बनाने पर भड़के

T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम पर खुद उनके पूर्व दिग्गज ने सवाल उठाए हैं। दिग्गज ने कप्तान बाबर आजम के कई फैसलों पर भी सवाल किए हैं।

Pakistan Team Babar Azam

Pakistan Team Babar Azam

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की टीम 6 जून को यूएसए के खिलाफ मुकाबले से अपने T20 वर्ल्ड कप के सफर का आगाज करेगा। बाबर आजम की कप्तानी में विश्वकप में हिस्सा लेने पहुंची पाकिस्तान की टीम बिना कोई अभ्यास मैच खेले अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। ऐसे समय में पाकिस्तान के एक पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने टीम और कप्तान के चयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूर्व क्रिकेटर ने एक टीवी चैनल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर आलोचना भी की। पूर्व खिलाड़ी ने टीम के चयन में गैंग्स, फ्रेंडशिप और एजेंट को महत्व देने की बात कही है।

विज्ञापन

बाबर कोई धोनी थोड़े हैं, जो उन्हें दिया मौका 

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बाबर आजम को टीम की कमान सौंपी है। 2023 वर्ल्डकप में विफल होने पर बाबर से कप्तानी छीनी गई थी। इसके बाद शाहीन अफरीदी को टी-20 की कप्तानी दी गई थी। वहीं, शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ महज एक ही श्रृंखला में खराब प्रदर्शन करने पर शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीनकर वापस बाबर आजम को दे दी गई है। ऐसा कैसे हो सकता है, आप किसी एक ही खिलाड़ी को कई मौके कैसे दे सकते हैं? कोई भी टीम आईसीसी के इवेंट जीतने के लिए ही तमाम संघर्ष करती है। हम द्विपक्षीय सीरीज जीतने के लिए ही थोड़ी खेलते हैं। बाबर की जगह धोनी जैसा खिलाड़ी हो तो निश्चित ही उसे मौका मिलना चाहिए। धोनी ने कई परिणाम दिए हैं।

विज्ञापन

बाबर आजम के चहेतों को मिल रहा मौके पर मौका 

इस क्रिकेटर ने कहा कि टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। इन्हें ही 35-40 मैचों से मौका दिया जा रहा है। यह नए खिलाड़ियों के साथ भेदभाव है। मौजूदा समय में बेहतर स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ियों को तमाम टीमें तरजीह दे रही हैं, लेकिन हमारे अंदर बदलाव नहीं आ रहा है। नए खिलाड़ियों के ख्वाब मर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम के चयन में गैंग्स, फ्रेंडशिप, टोला और एजेंट को महत्व दिया जा रहा है।

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर ने कहा- भारत की स्ट्रेटेजी हमसे अलग 

अपनी टीम पर तंज कसने वाले यह पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद हैं। उन्होंने एक निजी चैनल में पूछे गए सवाल के दौरान यह बातें कही हैं। अहमद शहजाद ने कहा कि भारत से नए खिलाड़ी इसलिए निकल रहे हैं क्योंकि वह जब कमोजर टीमें मुकाबला खेलने जाती हैं तो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी नहीं खेलते हैं। बी या सी ग्रेड के खिलाड़ियों को मौका मिलता है। हम ऐसा नहीं करते हैं। हमारे बड़े खिलाड़ी हर मुकाबले में खेलते हैं। नए खिलाड़ियों को मौका ही नहीं मिल पा रहा है। घरेलू क्रिकेटरों के ख्वाब खत्म होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ