T20 World Cup 2024 India vs Ireland BCCI Team India 5 game changer

IND vs IRE: ये 5 खिलाड़ी आयरलैंड का कर सकते हैं सूपड़ा साफ, यहां देखें गजब के आंकड़े

T20 World Cup 2024: भारत और आयरलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मुकाबला आज रात खेलने वाले हैं। इस मैच में भारतीय टीम के इन 5 खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है, जो अपने दम पर गेम पलट सकते हैं। चलिए बताते हैं कौन हैं ये 5 खिलाड़ी।

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। यह मैच आज यानी 5 जून को अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का इस मैच में पलड़ा भारी देखा जा रहा है। आयरलैंड आज तक भारतीय टीम के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं जीत सका है। भारत और आयरलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, सभी मैचों में टीम इंडिया की जीत हुई है। आज भी आयरलैंड के खिलाफ भारत के 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विरोधी टीम का सूपड़ा साफ कर सकते हैं।

ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं जीत के हीरो

रोहित शर्मा किस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने उतरेंगे, यह तो अभी तक साफ नहीं हो सका है, लेकिन इस मैच में भारत के 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर गेम बदलने की काबिलियत रखते हैं। इन 5 खिलाड़ियों में से कोई अकेला खिलाड़ी भी आयरलैंड को मैच हरा सकता है। इन खिलाड़ियों के आंकड़े काफी कमाल के हैं। इन आंकड़ों ने आयरलैंड की भी टेंशन बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये 5 खिलाड़ी, जो इस मैच में जीत के हीरो रह सकते हैं। अगर आयरलैंड को भारत के खिलाफ जीत का आगाज करना है, तो इन 5 खिलाड़ियों को शांत रखना होगा।

इस वीडियो में देखें कौन हैं ये 5 खिलाड़ी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ