वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी बेखौफ बल्लेबाजी का राज, बताया इस चीज के बिना नहीं रह पाते एक भी दिन

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. वैभव इस सीजन अब तक 680 रन ठोक चुके हैं और उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच उन्होंने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने IPL में कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं जो अब तक कई दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाए थे. इस सीजन उनका बल्ला आग उगल रहा और उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दुनिया के कई खतरनाक गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया है.

विज्ञापन

वैभव इस सीजन अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान को फाइनल के बेहद करीब पहुंचा दिया. इसी बीच वह कैसे इतनी बैखौफ बल्लेबाजी करते हैं, इसका राज उन्होंने खुद खोला है. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी जिंदगी में एक ऐसी चीज है, जिसके बिना वह एक दिन भी नहीं रह पाते.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा खुलासा

बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम आज पूरे क्रिकेट जगत में गूंज रहा है और वह एक सुपरस्टार बन चुके हैं. वैभव ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है. वह अपनी सफलता का बड़ा श्रेय अपने पिता संजीव सूर्यवंशी को देते हैं, जो उन्हें समस्तीपुर से पटना प्रैक्टिस कराने ले जाया करते थे. उन्होंने खुद खुलासा किया कि अगर वह एक दिन भी प्रैक्टिस नहीं करें तो उन्हें लगता है जैसे जिंदगी धीमी पड़ गई हो.

जियोहॉटस्टार से बातचीत में वैभव ने कहा, “मैं आज जो कुछ भी हुं वो मेरे पिता की वजह से है. बचपन से उन्होंने मुझसे इतनी प्रैक्टिस कराई है कि अगर मैं एक भी दिन अभ्यास नहीं करूं तो ऐसा लगता है कि जिंदगी धीमी हो गई है. इसलिए मैं कभी ज्यादा ब्रेक नहीं लेता, सिर्फ एक दिन का आराम मेरे लिए काफी होता है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- GT vs RR: बारिश हुई तो कितने ओवरों का खेला जाएगा क्वालिफायर मैच? जानिए IPL का खास नियम

क्रिकेट के लिए छोड़ दी 10वीं की परीक्षा

क्रिकेट के प्रति वैभव का जुनून इतना ज्यादा है कि उन्होंने आईपीएल की तैयारी के लिए अपने 10वीं के एग्जाम तक छोड़ दिए थे. उन्होंने बताया, “मुझे लगा कि मुझे प्रैक्टिस करनी चाहिए, क्योंकि आईपीएल आने वाला था. मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप से लौट रहा था और फॉर्मेट भी बदल रहा था. ऐसे में मुझे अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम करना था.”

वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में पहुंचाया था. उनकी इस तूफानी पारी ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. अब दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से होना है और एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. खास बात यह रही कि एलिमिनेटर मुकाबले में उनके पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का भी शानदार मौका था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ