NZ Vs AFG: अफगानिस्तान की जीत में चमके ये 4 खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप में बड़ा उलफेर कर दिया है। कीवी टीम बल्लेबाजी इस मैच में बेहगद खराब रही। अफगानिस्तान की जीत में 4 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG Afghanistan won by 84 runs

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG Afghanistan won by 84 runs

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG: टी20 विश्व कप में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के एकतरफा हराकर ग्रुप में सनसनी मचा दी है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम महज 15.2 ओवर में 75 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। अफगानिस्तान की जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

1. रहमानुल्लाह गुरबाज

अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने कमाल की बल्लेबाजी की। इस मैच में गुरबाज कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज ने 56 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान गुरबाज ने 5 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए।

विज्ञापन

2. राशिद खान

इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान राशिद खान वे काफी खतरनाक गेंदबाजी की। राशिद ने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। राशिद की गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए थे।

विज्ञापन

3. फजलहक फारूकी

पिछले मैच में कमाल की गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज फजलक फारूकी ने इस मैच में भी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए फजलक ने 3.2 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

4. मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। नबी ने 4 ओवर में महज 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जिसके चलते कीवी टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई।

विज्ञापन

मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। कीवी टीम के 9 बल्लेबाज इस मैच में दहाई की आंकड़ा तक नहीं छू पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 18 रनों की पारी खेली। वहीं दो बल्लेबाज तो खाता तक नहीं पाए। वहीं अफगानिस्तान की ये इस सीजन लगातार दूसरी जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ