Rohit की फिटनेस पर आया फाइनल अपडेट,  PAK के खिलाफ मैच से पहले फैंस की बढ़ी टेंशन?

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma Fitness: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है।

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan Rohit Sharma Fitness Update

रोहित शर्मा।

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma Fitness: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का रोमांचक दौर शुरू हो चुका है। हर मुकाबले के बाद सुपर 8 का गणित बदलता जा रहा है। भारतीय टीम ने भी आयरलैंड के खिलाफ इस विश्व कप का अपना पहला मुकाबला जीत लिया और अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच का इंतजार कर रही है। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा हो गया था, जो नहीं होना चाहिए था। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। रोहित ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की फिटनेस पर क्या है अपडेट

रोहित शर्मा की चोट ने करोड़ों फैंस की टेंशन बढ़ा रखी है। सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के भी फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते नजर आएंगे। आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद से ही फैंस को रोहित शर्मा की फिटनेस पर अपडेट का इंतजार है। अगर रोहित चोटिल रहते हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाते हैं, तो टीम इंडिया के लिए इससे बुरी खबर कुछ नहीं हो सकती है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हाईवोल्टेज होता है, टीम इंडिया इस मैच को किसी भी कीमत पर जीतना चाहेगी, लेकिन क्या कप्तान की फिटनेस इस मैच में टेंशन बढ़ाने वाली है। बता दें कि क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। रोहित शर्मा अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

विज्ञापन

विवादित पिच पर होगा हाईवोल्टेज मैच

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रोहित नेट में प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। रोहित के इस वीडियो ने फैंस के जान में जान लाया है। रोहित प्रैक्टिस कर रहे थे, इससे साफ है कि वह अब चोट से उबर चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच को लेकर खूब विवाद हो रहा है। नासाऊ काउंटी की पिच को लेकर कई दिग्गज क्रिकेटर बयान दे चुके हैं। हालांकि आईसीसी ने आश्वासन दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए अच्छी पिच दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ