हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित की तारीफ में कोहली के लिए ये क्या कह गए कपिल देव? मचा हंगामा

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा की ओपनिंग पर एक बार फिर से सभी की निगाहें टिकी होंगी। इस बीच पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली का नाम लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma-Virat Kohli

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही भारतीय टीम का अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंच सकता है। फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम के साथ खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की है, लेकिन अब तक ये जोड़ी सफल नहीं हो पाई है। इस ओपनिंग जोड़ी पर तो चर्चा चल ही रही है, इस बीच पूर्व कप्तान कपिल देव ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। कपिल देव के इस बयान से सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा हो गया है।

क्या बोले कपिल देव

कपिल देव ने एक मीडिया चैनल से रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि “वो विराट की तरह नहीं खेलता है। उछलकूद नहीं करता है। लेकिन उसको अपनी लिमीटेशन पता है। उस लिमीटेशन में उससे बेहतर कोई नहीं है। कई बड़े प्लेयर आते हैं, वो अपने लिए ही आते हैं। कप्तानी भी अपने लिए ही करते हैं। इसलिए रोहित का एक टेक ज्यादा बड़ा है कि वह पूरे टीम को साथ लेकर चलने वाला इंसान है”

ये भी पढ़ें:- मैच के बाद राशिद खान ने बताई हार की वजह, अफ्रीकी कप्तान बोले किस्मत से मिली जीत

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों का खेलने का तरीका अलग

कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों खिलाड़ियों का खेलने का तरीका अलग-अलग है। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 45 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। ये भारतीय टीम की शान हैं। इस वर्ल्ड कप में दोनों ने अपने कंधे पर भारतीय टीम को शुरुआत दिलाने की ठानी है। हालांकि ओपनिंग में अभी इस जोड़ी के हाथ बड़े स्कोर की पार्टनरशिप नहीं लगी है, लेकिन इन खिलाड़ियों के होने से प्रभाव पड़ता है। दोनों खिलाड़ी अलग-अलग तरीके से खेलते हैं और दोनों का अलग-अलग अंदाज है। दोनों खिलाड़ी मैच विनर खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफाइनल-2 को लेकर गुयाना के मौसम पर बड़ा अपडेट, टीम इंडिया का फाइनल लगभग पक्का!

विज्ञापन

फिटनेस पर कपिल ने कही ये बात

कपिल देव ने आगे कहा कि विराट कोहली जिम में वजन उठाते हैं और अपने काम में धमाल मचाते हैं, लेकिन रोहित शर्मा ऐसे नहीं हैं। वह अलग हैं और यही उनकी खासियत है। विराट कोहली 150 किलो का डंबल उठा सकते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि रोहित शर्मा को भी ऐसा करना चाहिए। रोहित अपना खेल बहुत अच्छे से जानते हैं। उनका खेलने का अपना अलग तरीका है। वह विराट कोहली की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं। रोहित को पता है कि उन्हें किस ट्रिक से खेलना है। उसे अपनी सीमा पता है। उस मामले में उससे अच्छा कोई नहीं है। कपिल देव ने रोहित की खासियत के बार में भी बात की। उन्होंने कहा कि रोहित एक महान खिलाड़ी है। उसे पता है खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए। वह टीम लीडर है। कपिल देव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली के प्रशंसक नाराज नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- मैच के बाद राशिद खान ने बताई हार की वजह, अफ्रीकी कप्तान बोले किस्मत से मिली जीत

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को चित करके पाया फाइनल का टिकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola