T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को टीम इंडिया ने सुपर-8 स्टेज के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 50 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में 4 अंक और +2.425 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। जबकि दो टीमों पर खतरा मंडरा गया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का समीकरण बदल दिया है।
बांग्लादेश पर मंडराया खतरा
भारतीय टीम जहां इस जीत के बाद टॉप पर है तो वहीं बांग्लादेश की टीम 2 मैचों में हार के बाद शून्य अंक और -2.489 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे उस पर बाहर होने का खतरा मंडरा गया है। बांग्लादेश का अगला मुकाबला 25 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ है। अगर उसे इस मैच में हार मिलती है तो उसका सफर खत्म हो जाएगा। लेकिन, अगर बांग्लादेश को इसमें जीत मिलती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान अपने दोनों मुकाबले हार जाएं।
अफगानिस्तान पर भी संकट
वहीं एक मैच हार चुकी अफगानिस्तान पर भी खतरा मंडरा चुका है। अफगानिस्तान अगर अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करती है तो उसकी उम्मीदें थोड़ी जिंदा रह सकती हैं। अफगानिस्तान के पास ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले बचे हैं। जिनमें जीत दर्ज कर वह 4 अंकों तक पहुंच सकती है। फिलहाल अफगानिस्तान के पास एक मैच में हार के बाद -2.350 का नेट रन रेट है। ऐसे में अफगानिस्तान पर भी बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया 2 में से 1 मैच जीतकर बना सकती है जगह
वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो वह बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद 2 अंक और +2.471 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाए बैठी है। ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 23 जून और भारत के खिलाफ 24 जून को बचा है। ऐसे में वह दोनों मैच जीतकर 6 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन उसे किसी एक मुकाबले में हार मिलती है तो भी 4 अंक तक पहुंच सकती है। ग्रुप-1 से भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्थान पक्का माना जा रहा है। यदि कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। देखना होगा कि ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल का क्या नतीजा निकलता है।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने रचा कीर्तिमान, कोई भी भारतीय ऑलराउंडर नहीं कर पाया ये कारनामा
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्या ऋषभ पंत से नाराज थे विराट कोहली? रिएक्शन हो रहा वायरल
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: तंजीम हसन ने विराट कोहली को दिखाए तेवर, ICC दे सकती है ये सजा
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
22 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
45 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
56 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines