हार्दिक पांड्या ने रचा कीर्तिमान, कोई भी भारतीय ऑलराउंडर नहीं कर पाया ये कारनामा

Hardik Pandya Record: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप सुपर-8 के मुकाबले में खास उपलब्धि दर्ज की।

Hardik Pandya Record

Hardik Pandya Record

Hardik Pandya Record: भारतीय टीम के उप-कप्तान और स्टार ऑलराउंडर टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्ले से धूम मचाई। इसके बाद गेंदबाजी में कमाल किया। हार्दिक ने छठे स्थान पर उतरकर 27 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के जड़कर 185.19 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन ठोके। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए बांग्लादेश के ओपनर लिटन दास को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई। हार्दिक ने इसके साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया। हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में 300 से ज्यादा रन और 20 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर बन गए।

विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं हार्दिक पांड्या

इस विश्व कप में हार्दिक पांड्या बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 32 रन जड़े थे। वहीं यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक ने 24 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। वहीं आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में जलवा दिखाया था। आयरलैंड के खिलाफ पांड्या ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे। अब तक पांड्या इस विश्व कप में 7 विकेट चटका चुके हैं। जबकि बल्ले से 89 रनों का योगदान दे चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि हार्दिक टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया ने दर्ज की 50 रन से जीत 

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 50 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में पांड्या के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23, विराट कोहली ने 28 गेंदों में 37, ऋषभ पंत ने 24 गेंदों में 36, शिवम दुबे ने 24 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया।सूर्यकुमार यादव महज 6 रन बनाकर आउट हुए। शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 196 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और 50 रन से मुकाबला हार गई। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए। अब सुपर-8 में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 24 जून को होगा। इस मैच को सेमीफाइनल के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ