IND vs SA Final: इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद बारबाडोस पहुंची टीम इंडिया, सामने आया Video

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद अब टीम इंडिया फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। जिसके लिए टीम अब बारबाडोस पहुंच चुकी है।

team india

team india

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारतीय टीम का टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला होने जा रहा है। ये मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। बीते दिन टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के दूसरे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। जिसके बाद अब टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती होने वाली है। फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया बारबाडोस पहुंच चुकी है। जिसका वीडियो सामने आया है।

टीम इंडिया पहुंची बारबाडोस

टीम इंडिया अब फाइनल मुकाबले के लिए बारबाडोस पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सामने आया है। टी20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका पहली बार आमने-सामने होने वाली है। साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। जबकि टीम इंडिया तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

ऐसा रहेगा बारबाडोस का मौसम

इस बार टी20 विश्व कप में बारिश का साया देखने को मिला है। लीग मुकाबलों से लेकर सुपर-8, सेमीफाइनल तक में बारिश देखने को मिली। वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का खतरा है। 29 जून को फाइनल मैच के दौरान बारिश के 70 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं। जिससे फैंस के टेंशन बढ़ने लगी है। हालांकि आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ