IND vs SA Shoaib Akhtar: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रात 8 बजे से टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बारबाडोस में होने जा रहा है। इस महामुकाबले पर दुनियाभर के फैंस की नजरें टिकी हैं। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही इस विश्व कप में लगातार मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों का पलड़ा भारी है, लेकिन भारत को जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। कई दिग्गजों ने भारत-साउथ अफ्रीका मैच को लेकर अपनी राय रखी है। पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज और रावलिपंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने भी इस मैच के लिए भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारत की जीत की संभावना जताई है।
मेरा दिल कह रहा है…
शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरा दिल भी यही कह रहा है कि साउथ अफ्रीका को जीतना चाहिए। वह इतना अरसे के बाद फाइनल में आए हैं। वह इतने सालों में कभी फाइनल नहीं खेले हैं। सब चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका ये फाइनल जीते।
भारत विश्व कप जीत रहा है
अख्तर ने आगे कहा- देखिए साउथ अफ्रीका को फाइनल जीतने के लिए एक बहुत बड़ी टीम के साथ मुकाबला करना है। उसका नाम है- हिंदुस्तान। अगर आप मुझसे पूछते हैं तो मैं ये चाहता हूं कि हिंदुस्तान 2007 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल कभी नहीं जीता। उनका भी बहुत लंबा इंतजार हो गया है तो मुझे लगता है कि हिंदुस्तान इसके लिए डिजर्व करता है। शोएब अख्तर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- साउथ अफ्रीका के साथ सहानुभूति, लेकिन भारत विश्व कप जीत रहा है। आपको बता दें कि भारत-साउथ अफ्रीका की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 26 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें टीम इंडिया ने 14 बार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम जीत की बड़ी दावेदार है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस के मौसम पर बड़ा अपडेट, सामने आए ये वीडियो
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में अब तक 8 फाइनल मुकाबले, कितनी बार जीती टॉस जीतने या हारने वाली टीम?
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल में भारत को साउथ अफ्रीका के इन 4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पड़ सकते हैं भारी
ये भी पढ़ें: IND vs SA: तोते ने की फाइनल मैच की भविष्यवाणी, चोंच से चुना विनर का नाम
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, टॉस का क्या रहेगा रोल?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
23 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
47 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines