India vs New Zealand Live Score: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है. लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड में खेल रहे हैं. आइए मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स पर नजर डालते हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में पहला वनडे खेला जा रहा है (Image: Instagram/blackcapsnz)

India vs New Zealand 1st ODI Today Cricket Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. दोनों टीमों के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फैंस की नजरें हैं. दोनों ही लंबे समय बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेलते नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया ने T20I सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया और अब उनका लक्ष्य वनडे सीरीज भी अपने नाम करना होगा.

विज्ञापन

India vs New Zealand 1st ODI: कहां देखें LIVE?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव वेबसाइट और ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है.

विज्ञापन

IND vs NZ 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

India vs New Zealand ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे इतिहास में 123 मैच खेले गए हैं. 63 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है, वहीं न्यूजीलैंड को 52 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मुकाबला टाई हुआ.

पहले वनडे से जुड़े पल-पल के अपडेट नीचे दिए गए हैं:

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs NZ: विराट-शुभमन हुए सेट

5 ओवर के समापन के बाद टीम इंडिया का स्कोर 31 रन है. शुभमन गिल 14 गेंदों में 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं विराट कोहली ने 10 रन बनाए हैं. रोहित के आउट होने के बाद विराट और गिल सेट हो गए हैं.

IND vs NZ LIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने गए. वह सफल नहीं हुए और मिचेल सैंटनर को कैच थमा बैठे. इसी के साथ काइल जैमीसन ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई.

IND vs NZ LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया

रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतर गए हैं. टीम इंडिया के सामने 186 रनों का बड़ा लक्ष्य है.

IND vs NZ LIVE: 185 रन पर न्यूजीलैंड ऑलआउट

गुरनूर बरार के 41वें ओवर में ब्लेयर टिकनर का विकेट झटका और न्यूजीलैंड को ऑलआउट कर दिया. टीम इंडिया के सामने अब 186 रनों का लक्ष्य है. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट, गुरनूर बरार ने 3 विकेट और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट झटके.

IND vs NZ LIVE: डफी और टिकनर के बीच शानदार साझेदारी

10वें विकेट के लिए जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिल रही है. जैकब 15 रन और ब्लेयर 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 185/9 (40 ओवर)

IND vs NZ LIVE: अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की है. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को 30 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम बहुत ज्यादा मुश्किल में नजर आ रही है.  

न्यूजीलैंड का स्कोर: 146/9 (35.3 ओवर)

IND vs NZ LIVE: अर्शदीप सिंह ने झटका तीसरा विकट

अर्शदीप सिंह ने भारत को आठवीं सफलता दिलाई. काइल जैमीसन बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में विराट कोहली को कैच थमा बैठे. अर्शदीप ने इस मैच में अपना तीसरा विकेट झटका.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 131/8 (31.1 ओवर)

IND vs NZ LIVE: विराट कोहली ने पकड़ा शानदार कैच

अंशुल कंबोज ने भारत को एक और विकेट दिलाया. नाथन स्मिथ ने 29वें ओवर की तीसरे गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की. विराट कोहली ने डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 115/7 (28.3 ओवर)

IND vs NZ: अंशुल कंबोज ने सैंटनर को किया क्लीन बोल्ड

27वें ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कंबोज ने मिचेल सैंटनर को क्लीन बोल्ड कर दिया. वह 16 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 113/6 (27.1 ओवर)

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने किया शानदार रनआउट

22वें ओवर में रोहित शर्मा ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया और डेरिल मिचेल को रनआउट कर दिया. मिचेल की 28 रनों की पारी का अंत हो गया है.

IND vs NZ LIVE: गुरनूर बरार ने झटका दूसरा विकेट

गुरनूर बरार ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है. टॉम लैथम ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज गुरनूर को कैच थमा दिया. मात्र 3 रन बनाकर वह आउट हो गए.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 84/4 (17 ओवर)

IND vs NZ LIVE: टिम सीफर्ट ने गंवाया विकेट

15वें ओवर में गुरनूर बरार की गेंद पर टिम सीफर्ट बड़ा शॉट लगाने गए. गेंद 30 यार्ड सर्किल से बाहर भी नहीं जा पाई और ऋतुराज गायकवाड़ ने कैच पकड़ लिया. टिम सीफर्ट की 38 रनों की पारी खत्म हुई.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 73/3 (14.2 ओवर)

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने पार किया 50 रन का आंकड़ा

न्यूजीलैंड टीम ने 10.3 ओवरों में 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है. डेरिल मिचेल ने शानदार छक्का लगाकर टीम का स्कोर 52 रन पर पहुंचा दिया है.

IND vs NZ LIVE: अर्शदीप सिंह ने दिलाया दूसरा वक्त

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को दूसरा विकेट दिलाया. हेनरी निकोल्स बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन नमन धीर के हाथ में गेंद मार बैठे. उनकी 9 रनों की पारी खत्म हुई.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 40/2 (8.3 ओवर)

IND vs NZ LIVE: टीम इंडिया ने कसा शिकंजा

8 ओवरों का समापन हो गया है और टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए हैं. टिम सीफर्ट 22 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके साथ क्रीज पर हेनरी निकोल्स हैं.

IND vs NZ LIVE: भारत को मिली पहली सफलता

पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को विकेट दिलाया. विल यंग बड़ा शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद ऊपर चली गई. श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ा और विल यंग की 9 रनों की पारी खत्म हो गई.

न्यूजीलैंड का स्कोर: 22/1 (4.3 ओवर)

IND vs NZ LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट और विल यंग ओपनिंग करने आ गए हैं. शुभमन गिल ने भी फील्डिंग सेट कर दी है. भारत के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए हैं.

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.

 

IND vs NZ LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

IND vs NZ LIVE: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 

IND vs NZ LIVE: बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की शुरुआती में देरी होगी. बारिश के कारण मैच देर से शुरू होगा. अभी कवर नहीं हटे हैं और मैदान सूखने के बाद कोई अपडेट सामने आएगा.

IND vs NZ LIVE: 7:30 बजे शुरू होगा मैच

नमस्कार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव कमेंट्री में अपना स्वागत है. दोनों टीमों के बीच ऑकलैंड में यह मुकाबला खेला जाएगा. 7 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आएंगे, वहीं 7:30 बजे मैच शुरू हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ